हिमाचल में बढ़ेगा एसपीओ का मानदेय, जानें क्या बोले विधानसभा उपाध्यक्ष

विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात  SPO को जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर केंद्र सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
 | 
विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) को जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर केंद्र सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के समक्ष उठाया जा चुका है। विधानसभा उपाध्यक्ष आज शनिवार को चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत कोटी में जिला कल्याण संघ विशेष पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे।

चम्बा। विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) को जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर केंद्र सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के समक्ष उठाया जा चुका है। विधानसभा उपाध्यक्ष आज शनिवार को चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत कोटी में जिला कल्याण संघ विशेष पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल प्रदेश में दो घंटे में बहाल कर दी जाएगी ओल्ड पेंशन!

उन्होंने विशेष पुलिस अधिकारी कल्याण संघ को आश्वस्त करते हुए कि केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए अहम फैसला जरूर करेंगे। इनमें  विशेष पुलिस अधिकारियों के समायोजन का मामला भी शामिल रहेगा। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान विशेष पुलिस अधिकारियों से अनुशासन रखने की बात भी कहीं। इससे पहले विशेष पुलिस जिला कल्याण संघ के अध्यक्ष श्याम ठाकुर ने विधानसभा उपाध्यक्ष को शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मानदेय में 900 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर सीएम का आभार जताया।

विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) को जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर केंद्र सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के समक्ष उठाया जा चुका है। विधानसभा उपाध्यक्ष आज शनिवार को चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत कोटी में जिला कल्याण संघ विशेष पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे।

इससे पहले विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने ग्राम पंचायत चंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 37 स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को सिलाई मशीन वितरित की। उन्होंने इस दौरान 5 स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को कृषि औजार भी प्रदान किए। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि महिलाओं को स्वाबलंबी एवं आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र चुराह के अंतर्गत विकासखंड तीसा और चम्बा के तहत पंचायत स्तर पर कढ़ाई सेंटर स्थापित करने को लेकर  एक कार्य योजना को तैयार किया गया है। इसके तहत महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को आपस में जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में आप ने बिछा दी चुनावी बिसात, प्रदेश में हर चुनाव लड़ेगी

इसके साथ महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों की बिक्री के लिए निर्माणाधीन बस अड्डा परिसर भंजराडू और जिला के विभिन्न स्थानों में स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से ये आह्वान भी किया कि  सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लाभ लेने के लिए स्वयं सहायता समूह का गठन अवश्य करें। प्रदेश सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड उपलब्ध करवाने का भी प्रावधान रखा गया है ।

यह भी पढ़ेंः-चम्बा विधायक का पत्ता होगा साफ, चुनावी अखाड़े में उतरने को तैयार भाजपा के चार पदाधिकारी

विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि चंडी -भढोह  संपर्क  सड़क मार्ग को पक्का करने के लिए विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण की जा चुकी हैं। लोगों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं के रक्तचाप और मधुमेह की जांच के लिए शिविर भी लगाया गया। इस दौरान सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव अत्री, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शुभम ठाकुर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कैसी राठौर, उप प्रधान चंडी आरसी पाल, कोटी नरेंद्र ठाकुर, महिला मंडल स्वयं सहायता समूह के सदस्य सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।