हिमाचल में आप ने बिछा दी चुनावी बिसात, प्रदेश में हर चुनाव लड़ेगी

हिमाचल प्रदेश में ठीक 8 से नौ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच पड़ोसी राज्य पंजाब में अप्रत्याशित जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) ने हिमाचल में चुनावी बिसात बिछाने शुरू कर दी है।
 | 
हिमाचल प्रदेश में ठीक 8 से नौ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच पड़ोसी राज्य पंजाब में अप्रत्याशित जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) ने हिमाचल में चुनावी बिसात बिछाने शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश में ठीक 8 से नौ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच पड़ोसी राज्य पंजाब में अप्रत्याशित जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) ने हिमाचल में चुनावी बिसात बिछाने शुरू कर दी है। आप के रडार पर अब हिमाचल प्रदेश है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह हिमाचल प्रदेश में अब होने वाले हर चुनाव में मजबूती के साथ हिस्सा लेगी। 

यह भी पढ़ेंः-भरमौर विधायक की टिकट कटेगी ! भाजपा में डॉ. जनक और प्रिंसिपल शिवदयाल के नामों पर चर्चा

यह भी पढ़ेंः-चम्बा विधायक का पत्ता होगा साफ, चुनावी अखाड़े में उतरने को तैयार भाजपा के चार पदाधिकारी


शनिवार को शिमला पहुंचे आप नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम जनता का सहयोग मिला है। इससे आप का उत्साह बढ़ा है। अब आप हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ेगी। हिमाचल में आप का मुकाबला भाजपा से ही होगा। कांग्रेस से आप को कोई चुनौती नहीं है और आप भाजपा को हराने का मंत्र जानती है। 

यह भी पढ़ेंः-दिल्ली पहुंचे सीएम जयराम, सरकार और संगठन में बदलाव की अटकलें तेज


उन्होंने कहा कि आप से हिमाचल प्रदेश के डॉक्टर और पढ़े लिखे लोग जुड़ रहे हैं। आप हिमाचल में भी शिक्षा और स्वास्थ्य को मुफ्त करेगी। शिमला नगर निगम चुनाव भी लड़ेगी और इससे पहले भी निगम चुनाव लड़ा है। जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिमाचल आएंगे। इससे पहले सत्येंद्र जैन का ढोल बजाकर स्वागत किया गया।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।