हिमाचल प्रदेश में दो घंटे में बहाल कर दी जाएगी ओल्ड पेंशन!

चम्बा कांगड़ा पूर्व सांसद डॉ. सुशांत ने कहा कि प्रदेश में एक घंटे में ओल्ड पेंशन को बहाल कर दिया जाएगा। ऐसा तब होगा जब प्रदेश में हिमाचल रीजनल एलांयस की सरकार बनेगी।
 | 
Rajan Sushant on Old Pension Scheme In Himachal

हिमाचल प्रदेश में ओल्ड पेंशन को लेकर हंगामा मचा हुआ है। कर्मचारी प्रदेश में ओल्ड पेंशन योजना (Old Pension Scheme In Himachal) को लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच चम्बा कांगड़ा पूर्व सांसद डॉ. सुशांत ने कहा कि प्रदेश में एक घंटे में ओल्ड पेंशन को बहाल कर दिया जाएगा। ऐसा तब होगा जब प्रदेश में हिमाचल रीजनल एलांयस की सरकार बनेगी। लंबे समय तक भाजपा, फिर आम आदमी पार्टी में रहने और हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी का गठन करने वाले राजन सुशांत अब हिमाचल रीजनल एलांयस (Himachal Regional Alliance) का गठन किया है।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में कांग्रेस-भाजपा के खिलाफ राजन सुशांत खड़ा करेंगे तीसरा मोर्चा


राजन सुशांत (Dr. Rajan Sushant) हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अब नेताओं और आम जनता से संपर्क साध रहे हैं। देहरा दौरे के दौरान राजन सुशांत ने कहा कि अगर प्रदेश में हिमाचल रीजनल एलायंस की प्रदेश में सरकार बनती है तो आंगनबाड़ी और आशा वर्कर को 400 रुपये दिहाड़ी के हिसाब से वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, एसएमसी एवं आउटसोर्स कर्मियों के लिए पालिसी बनाकर सभी को नियमित किया जाएगा। प्रदेश के बिजली जैसे अन्य प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सदृढ़ किया जाएगा। 

यह भी पढ़ेंः-चम्बा विधायक का पत्ता होगा साफ, चुनावी अखाड़े में उतरने को तैयार भाजपा के चार पदाधिकारी

हिमाचल रीजनल एलायंस में हैं सामाजिक संगठन
हिमाचल सरकार पर निशाना साधते हुए राजन सुशांत ने कहा कि प्रदेश में शराब माफिया, भू माफिया एवं अन्य भ्रष्टाचार चरम पर है। अफसरशाही बेलगाम है और प्रदेश की जनता दुखी। मुख्यमंत्री अपने निर्णय पर अटल नहीं रह पा रहे हैं, हर 24 घंटे में सरकार के निर्णय बदल जाते हैं। इससे प्रदेश विकास के हर मोर्चे पर फेल है। पूर्व लोकसभा सांसद राजन सुशांत ने कहा कि सभी छोटे-छोटे लोकल राजनीतिक दलों एवं समाजसेवी संगठनों के विलय के साथ इस हिमाचल रीजनल एलायंस का गठन किया गया है, अब प्रदेश के लोगों को तीसरा विकल्प मुहैया करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः-पूर्व सांसद सुशांत ने बनाई ‘हमारी पार्टी: हिमाचल पार्टी’, तीसरे राजनीतिक विकल्प का दावा

अंग्रेजों के अत्याचारी कुशासन की याद करवाई ताजा
डॉ. सुशांत ने कहा कि पंजाब विधानसभा के हाल ही में घोषित हुए नतीजों ने साफ कर दिया है कि भाजपा एवं कांग्रेस जैसी रिवायती पार्टियों का समय अब समाप्त हो चुका है। लोग प्रदेश हित में बड़ी-बड़ी रिवायती राजनीतिक पार्टियों के करोड़पति राजनेताओं को चुनावी रण में धूल चटा रहे हैं और आम और गरीब जमीन से जुड़े लोगों को अपना प्रतिनिधि चुन रहे हैं। जमीन से जुड़े लोगों को तवज्जों देने का काम कर रहे हैं। सरकार ने एनपीएस के डेढ़ लाख लोगों पर शिमला में लाठी चलवा कर अंग्रेजों के अत्याचारी कुशासन की याद ताजा करवा दी है।

 
 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।