केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया हॉकी एस्ट्रोटर्फ का शिलान्यास

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को सिरमौर जिला के नाहन विधानसभा क्षेत्र में हॉकी एस्ट्रोटर्फ का शिलान्यास किया।
 | 
केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को सिरमौर जिला के नाहन विधानसभा क्षेत्र में हॉकी एस्ट्रोटर्फ का शिलान्यास किया। हिमाचल के दूसरे हॉकी एस्ट्रोटर्फ का शिलान्यास नाहन विधानसभा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल माजरा में किया गया। इसके निर्माण पर 7.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। माजरा में बनने वाला हॉकी एस्ट्रोटर्फ प्रदेश का दूसरा एस्ट्रोटर्फ मैदान होगा। 

नाहन। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को सिरमौर जिला के नाहन विधानसभा क्षेत्र में हॉकी एस्ट्रोटर्फ का शिलान्यास किया। हिमाचल के दूसरे हॉकी एस्ट्रोटर्फ का शिलान्यास नाहन विधानसभा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल माजरा में किया गया। इसके निर्माण पर 7.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। माजरा में बनने वाला हॉकी एस्ट्रोटर्फ प्रदेश का दूसरा एस्ट्रोटर्फ मैदान होगा। 

यह भी पढ़ेंः-अनुराग ठाकुर ने सांसद निधि से जिला ऊना को दिए 49 लाख रुपये


अनुराग ठाकुर ने माजरा स्कूल में शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ऐसा क्या है कि अन्य राज्यों की अपेक्षा हिमाचल के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैडल नहीं जीत पाते हैं, जिस पर कहीं न कहीं बड़ी गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। अन्य राज्यों की तुलना में यहां के खिलाड़ी सुविधाओं के अभाव में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते। 

यह भी पढ़ेंः-चम्बा में पांच जुलाई तक धारा-144, प्रवासियों को लेकर जारी हुए ये आदेश


उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खेलों के क्षेत्र में सुविधाओं की कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी 5-6 स्टेडियम बनाए, लेकिन उसके बदले में सराहना की बजाय उन पर 5-6 मुकदमे जरूर दर्ज हो गए हैं। लिहाजा 15 साल मुकदमे लड़ने में चले गए। यहां तक की अपनी सरकार आने के बाद भी साढ़े 3 साल सुप्रीम कोर्ट में मुकदमे समाप्त हुए। ऐसे में किसी को कुछ करने का क्या प्रेरणा मिलेगी। 

यह भी पढ़ेंः-दुस्साहसः हिमाचल विधानसभा के गेट पर लगाए खालिस्तानी झंडे, दीवारों पर भी लिखा


यह भी पढ़ेंः-विधानसभा गेट पर खालिस्तानी झंडे, 'आप' बोली- भाजपा सरकार पूरी तरह फेल 


अनुराग ठाकुर ने कहा कि आखिरकार यह मैदान खिलाड़ियों के लिए ही बनाए है। प्रदेश में 70 क्रिकेट अकादमियों में से 40 से 45 बनाकर दे दी गई हैं। शेष भी जल्द बनाकर देंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से जनता के बीच रखे. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 70 सालों में जो काम वो नहीं कर पाएं, वो देश में मोदी सरकार ने महज 8 साल में कर दिखाए हैं। 

यह भी पढ़ेंः-पंजाब में 'आप' की सरकार बनी, हिमाचल में खालिस्तानी गतिविधियां प्रखर हो गईंः कांग्रेस


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज केंद्र में भाजपा की सरकार है, तो प्रदेश को भी उसका लाभ मिल रहा है। देश में जब मनमोहन सरकार थी और प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार थी, तो भी प्रदेश को वो लाभ नहीं मिले थे, जो आज मोदी सरकार में प्रदेश को मिल रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि यदि पार्टी और सरकार को ओर ताकतवर बनाना हैं, तो फिर से भाजपा की सरकार का बनाना है। ऐसे में जब सब एकजुट होकर काम करेंगे, तो पहले से बड़ी जीत 2022 में भाजपा दर्ज करेगी। 

यह भी पढ़ेंः-'आप' की एंट्री के साथ खालिस्तानियों की भी हिमाचल में घुसपैठः भाजपा

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।