पंजाब में 'आप' की सरकार बनी, हिमाचल में खालिस्तानी गतिविधियां प्रखर हो गईंः कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर के गेट पर खालिस्तानी झंडे लगाए जाने के बाद राजनीति शुरू हो गई है। आप ने भाजपा पर निशाना साधा है, तो वहीं भाजपा-कांग्रेस के निशाने पर आप आ गई है।
 | 
हिमाचल प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। रविवार यानी आज सुबह धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर के गेट पर खालिस्तानी झंडे लगाए जाने के बाद राजनीति शुरू हो गई है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस मामले में भाजपा पर निशाना साधा है, तो वहीं भाजपा और कांग्रेस के निशाने पर आम आदमी पार्टी आ गई है। इसके अलावा कवि कुमार विश्वास ने भी इस मामले में अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। रविवार यानी आज सुबह धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर के गेट पर खालिस्तानी झंडे लगाए जाने के बाद राजनीति शुरू हो गई है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस मामले में भाजपा पर निशाना साधा है, तो वहीं भाजपा और कांग्रेस के निशाने पर आम आदमी पार्टी आ गई है। इसके अलावा कवि कुमार विश्वास ने भी इस मामले में अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा सरकार पूरी तरह फेलः मनीष सिसोदिया

पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर ख़ालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए.

जो सरकार विधान सभा ना बचा पाए, वो जनता को कैसे बचाएगी। ये हिमाचल की आबरू का मामला है, देश की सुरक्षा का मामला है। भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो गयी।

— Manish Sisodia (@msisodia) May 8, 2022

इधर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके कहा है कि पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर खालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए। जो सरकार विधान सभा ना बचा पाए, वो जनता को कैसे बचा पाएगी। ये हिमाचल की आबरू का मामला है, देश की सुरक्षा का मामला है। भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो गई।

आप के साथ खालिस्तानियों की घुसपैठः भाजपा

हिमाचल प्रदेश भाजपा की प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रदेश राज्य योजना बोर्ड की सदस्य प्रज्ज्वल बस्टा ने ट्वीट किया कि, "इधर हिमाचल में आम आदमी पार्टी ने एंट्री की साथ ही खालिस्तानियों ने भी हिमाचल में घुसपैठ शुरू कर दी है। हिमाचल के धर्मशाला स्थित विधानसभा भवन के बाहर खालिस्तानी झंडे प्रमाणित करते हैं कि आम आदमी पार्टी का खालिस्तानियों के साथ पूर्ण गठबंधन है।" 

हिमाचल में पहले कभी नहीं हुआ ऐसाः कांग्रेस

जब पंजाब में आतंकवाद चर्म पर था तब भी हिमाचल में कभी इस तरह कि घटना नहीं हुई थी। जबसे वहां (पंजाब) 'आप' की नई सरकार बनी है, हिमाचल में भी ख़ालिस्तानी गतिविधियाँ प्रखर हो गई हैं। रात के अंधेरे में हो या दिन के उजाले में, धर्मशाला विधानसभा जैसी महत्वपूर्ण इमारत के मुख्य द्वार और दीवारों पर ख़ालिस्तानी झंडे लगा जाना प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की सबसे बड़ी नाकामी है। जो विधानसभा को सुरक्षित नही रख सकते वो जनता को क्या सुरक्षा देंगे? कांग्रेस पार्टी देश की एकता की पक्षधर है। हिमाचल भारत का अखंड हिस्सा है और हम इसकी अखंडता भंग करने वाली या उसका समर्थन करने वाली हर आवाज़ के ख़िलाफ़ है। सरकार इन लोगों के ख़िलाफ़ जल्द ही कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे। 

कुमार विश्वास ने बोले- पहले भी चेताया था फिर कह रहा हूं

कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा कि मैंने पहले भी चेताया था, फिर कह रहा हूं। देश मेरी चेतावनी को याद रखे। मैंने पंजाब के वक्त कहा था, लेकिन अब उसकी इस दूसरे प्रदेश पर नजर है। हालांकि कुमार विश्वास ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इससे पहले जब पंजाब चुनाव थे, तब उन्होंने सीधे-सीधे अरविंद केजरीवाल पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा था कि एक दिन या तो वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ था। हालांकि इस बयान के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से कुमार विश्वास को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी।


खालिस्तानी झंडे पर क्या बोले सीएम जयराम ठाकुर?

धर्मशाला विधानसभा परिसर के गेट पर रात के अंधेरे में खालिस्तान के झंडे लगाने वाली कायरतापूर्ण घटना की मैं निंदा करता हूं। इस विधानसभा में केवल शीतकालीन सत्र ही होता है, इसलिए यहां अधिक सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता उसी दौरान रहती है। इसी का फायदा उठाकर यह कायरतापूर्ण घटना को अंजाम दिया गया है, लेकिन हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस घटना की त्वरित जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जिसने भी ये किया है, मैं उन लोगों को कहना चाहूंगा कि यदि हिम्मत है तो रात के अंधेरे में नहीं, दिन के उजाले में सामने आएं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।