चम्बा में राज्य स्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आगाज

सदर विधायक पवन नैय्यर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया। चम्बा करीब 15 वर्षों के बाद राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है।

 | 
State level junior hockey competition begins in Chamba

चम्बा। जिला चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में राज्य स्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हो गया। सोमवार को शुरु हुई राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। यहां गौर करने वाली वाली है कि चम्बा करीब 15 वर्षों बाद राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 8 जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर सदर विधायक पवन नैय्यर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
 

विधायक पवन नैयर ने कहा कि जिला चम्बा करीब 15 वर्षों के बाद राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। प्रतियोगिता में 8 जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। चम्बा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। यह प्रतियोगिता तेलंगाना में अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में होगी। उन्होंने  बताया कि राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी करने के लिए चम्बा पूरी तरह से तैयार है। 

State level junior hockey competition begins in Chamba


चौगान में प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं  ताकि  खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। पवन नैयर ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन हेतु 25 हजार रुपए देने की घोषणा की और खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं  ऊर्जा मंत्री  सुखराम चौधरी 29 सितंबर को इस राज्य स्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

इस दौरान हॉकी हिमाचल के संगठन सचिव मनुज शर्मा ने मुख्य अतिथि विधायक पवन नैयर को शाल टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। उन्होंने टूर्नामेंट आयोजन की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाडक, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी प्रदीप धीमान, सचिव हॉकी चंबा पुनीत सेठी वह अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।