'आप' की एंट्री के साथ खालिस्तानियों की भी हिमाचल में घुसपैठः भाजपा

भाजपा प्रवक्ता प्रज्ज्वल बस्टा ने ट्वीट किया कि, "इधर हिमाचल में आम आदमी पार्टी ने एंट्री की साथ ही खालिस्तानियों ने भी हिमाचल में घुसपैठ शुरू कर दी है।
 | 
हिमाचल प्रदेश की शीतकालीन राजधानी धर्मशाला में खालिस्तानी झंडे लगे मिलने के बाद प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश भाजपा की प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रदेश राज्य योजना बोर्ड की सदस्य प्रज्ज्वल बस्टा ने आप आदमी पार्टी पर संगीन आरोप लगाए हैं। भाजपा प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि, "इधर हिमाचल में आम आदमी पार्टी ने एंट्री की साथ ही खालिस्तानियों ने भी हिमाचल में घुसपैठ शुरू कर दी है। हिमाचल के धर्मशाला स्थित विधानसभा भवन के बाहर खालिस्तानी झंडे प्रमाणित करते हैं कि आम आदमी पार्टी का खालिस्तानियों के साथ पूर्ण गठबंधन है।"

आपको बता दें कि शनिवार-रविवार मध्यरात्रि को धर्मशाला के तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर के बाहर किसी ने खालिस्तान लिखने सहित प्रतिबंधित संगठन के झंडे लगा दिए थे। सुबह होते ही जब लोगों को इसका पता चला तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर खालिस्तानी झंडे का कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही विधानसभा परिसर के गेट के साथ लिखे खालिस्तान को भी मिटा दिया है। शांतिप्रिय हिमाचल प्रदेश में इसके पीछे किसकी शरारत है और किसने यह सब किया है पुलिस इसकी तलाश कर रही है। पुलिस अन्य स्थानों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालेगी।

उधर, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी धर्मशाला के तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर के बाहर खालिस्तानी झंडे लगाने के मालमे में अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिसोदिया ने ट्वीट किया, "पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर खलिस्तनी झंडे लगाकर चले गए. जो सरकार विधान सभा ना बचा पाए, वो जनता को कैसे बचाएगी। ये हिमाचल की आबरू का मामला है, देश की सुरक्षा का मामला है। भाजपा सरकार पूरी तरह फैल हो गई।" हालांकि मनीष सिसोदिया ने लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं मिलने के बाद इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है।

पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर खलिस्तनी झंडे लगाकर चले गए.  जो सरकार विधान सभा ना बचा पाए, वो जनता को कैसे बचाएगी। ये हिमाचल की आबरू का मामला है, देश की सुरक्षा का मामला है। भाजपा सरकार पूरी तरह फैल हो गयी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. कुशाल चंद शर्मा ने कहा कि मामले की पड़ताल की जा रही है। अन्य जगह लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी जांची जाएगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार और दिवारों पर खालिस्तान के झंडे बंधे मिले। हमने विधानसभा गेट से खालिस्तान के झंडे हटा दिए हैं। यह पंजाब के कुछ पर्यटकों की हरकत हो सकती है। हम केस दर्ज करने जा रहे हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।