धूप से तपते जिला कांगड़ा में बढ़ेगी सियासी गर्मी, बड़े दल-बदल के संकेत

22 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कांगड़ा दौरे पर आ रहे हैं, वहीं 23 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल का भी कांगड़ा आने का कार्यक्रम है। 
 | 
हिमाचल प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने तय हैं। ऐसे में ज्यों-ज्यों चुनाव नजदीक आ रहे हैं, हिमाचल के पारंपरिक राजनीतिक दलों में टिकट के चाहवानों की फेरहिस्त लंबी होती जा रही है। वहीं आम आदमी पार्टी की बढ़ती सक्रियता ने हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा की चिंताएं बढ़ा दी है। जैसे ही हिमाचल में चुनाव की घोषणा होगी, टिकट के कई तलबगारों को निराशा का सामना भी करना पड़ेगा। ऐसे में वह नाराज होकर हिमाचल में दस्तक दे चुकी 'आप' का दामन थामने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इससे हिमाचल में भाजपा-कांग्रेस दोनों को ही नुकसान होना तय है।

धर्मशाला। कांगड़ा जिला की सियासत में अगले सप्ताह राजनीतिक गर्मी का उबाल देखने को मिलेगा। राजनीतिक दृष्टि से सबसे बड़ा जिला कांगड़ा में आगामी सप्ताह में दो बड़े राजनीति एवेंट होने वाले हैं। यह इवेंट इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों में सियासत का रूख तय करने का काम करेंगे। साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। इसके साथ ही हिमाचल में राजनीतिक पार्टियों की रैलियों के आयोजन भी शुरू हो गए हैं, ताकि लोगों को लुभाया जा सके। 

यह भी पढ़ेंः-खड़ामुख में गिरी कार में तीन युवकों की मौत, डैम से शव बरामद

यह भी पढ़ेंः-CM जयराम ठाकुर से PM मोदी हुए नाराज, कारण जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट

कांगड़ा जिले में 22-23 अप्रैल को बड़े स्तर पर राजनीतिक दल-बदल हो सकता है। कई नेता और कार्यकर्ता जहां भाजपा का दामन थाम सकते हैं, वहीं कई बड़े नेताओं के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की भी आशंका है। आपके बता दें कि 22 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कांगड़ा दौरे पर आ रहे हैं, वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी अगले सप्ताह कांगड़ा पहुंचने का कार्यक्रम है। ऐसे में प्रदेश की सियासत का रूख तय करने वाले जिले का रूख भी देखने लायक होगा।

यह भी पढ़ेंः-AAP के म‍िशन 'ह‍िमाचल फतेह' पर BJP ने चलाया 'झाड़ू', पूरी टीम भाजपा में शामिल

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में BJP को झटका, इस बड़े नेता ने थामा AAP का झाड़ू


पार्टी सूत्रों ने अनुसार अभी तक तय कार्यक्रम के मुताबिक 22 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कांगड़ा के नगरोटा बगवां में रोड शो और जनसभा करेंगे । वहीं इसके एक दिन बाद यानी 23 अप्रैल को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कांगड़ा जिला के दौरे पर आ रहे हैं। केजरीवाल के दौरे के कार्यक्रम के लिए फिलहाल स्थान फाइनल किया जा रहा है। केजरीवाल के कार्यक्रम के लिए भी तीन स्थल देखे गए हैं, जिनमें जोरावर स्टेडियम, कांगड़ा का नगर परिषद मैदान और चम्बी मैदान शामिल है।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में तिनका-तिनका हुआ 'झाड़ू', AAP की पूरी कार्यकारिणी भंग

यह भी पढ़ेंः-AAP प्रदेश अध्यक्ष BJP में शामिल, सिसोदिया बोले- महिलाओं से करते थे गंदी बात


गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक दल-बदल शुरू हो चुका है। कांग्रेस-भाजपा और आप के नेताओं का इधर-उधर जाने का सिलसिला जारी है। पहले जहां कांग्रेस के कई नेताओं ने आम आदमी पार्टी का झाड़ू थाम लिया था, तो उसके बाद आप के प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी समेत कई लोग भाजपा में शामिल हो गए थे। उसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरमेल धीमान को अपने पाले में कर लिया है। हरमेल के साथ अन्य कई कार्यकर्ता भी आप में शामिल हुए थे। ऐसे में अब 22-23 अप्रैल के आप और भाजपा के कार्यक्रम देखने लायक होंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।