AAP के म‍िशन 'ह‍िमाचल फतेह' पर BJP ने चलाया 'झाड़ू', पूरी टीम भाजपा में शामिल

AAP के हिमाचल अध्यक्ष अनूप केसरी और संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर के बाद आप' की महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता ठाकुर, उपाध्यक्ष संगिता समेत कई नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं।

 | 
पंजाब में म‍िली बंपर जीत के बाद ह‍िमाचल में सत्ता पाने का सपना संजोए आम आदमी पार्टी (आप) को भाजपा ने बड़ा झटका दे दिया है। भाजपा ने 'आप' की ह‍िमाचल प्रदेश कार्यकारणी की टॉप लीडरश‍िप को अपने पाले में कर ल‍िया है। सोमवार को भाजपा ने AAP के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी और संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर के बाद मह‍िला मोर्चा को भी अपने साथ कर ल‍िया है। 'आप' की महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता ठाकुर, उपाध्यक्ष संगिता समेत कई नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

'आप' कार्यकारिणी के सदस्यों के भाजपा के शामिल होने के बाद भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने AAP पर जोरदार हमला बोला है। अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करके कहा 'केजरीवाल ने सोचा था हिमाचल में सरकार बनाएंगे, 'आप' को अब अपना संगठन बचाना मुश्किल हो गया है। आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता ठाकुर, उपाध्यक्ष सोनिया बिंदल व संगीता जी का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है-अभिनंदन है।

देवभूमि में चुनाव लड़ने को उम्मीदवार दूरबीन लेकर ढूंढने होंगे

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे ल‍िखा क‍ि आम आदमी पार्टी तिलमिला कर, बौखला कर अपने जिस पूर्व अध्यक्ष पर घृणित टिप्पणी कर रही थी… आज उसी पार्टी की महिला विंग का साथ आना दिखाता है कि आम आदमी पार्टी झूठ प्रचारित कर रही थी। केजरीवाल जी, आपको देवभूमि में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार भी दूरबीन लेकर ढूंढने पड़ जाएंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।