बड़ी खबरः हिमाचल में तिनका-तिनका हुआ 'झाड़ू', AAP की पूरी कार्यकारिणी भंग

हिमाचल प्रदेश में जुड़ने से पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) का कुनबा बिखरने लगा है। AAP नेतृत्व ने हिमाचल की पूरी वर्किंग कमेटी को भंग कर दिया है।
 | 
हिमाचल प्रदेश में जुड़ने से पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) का कुनबा बिखरने लगा है। प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी के बाद सोमवार को AAP महिला विंग अध्यक्ष ममता ठाकुर, दो उपाध्यक्ष सोनिया बिंदल और संगीता, सोशल मीडिया विंग के उपाध्यक्ष आशीष कुमार और उद्योग विंग अध्यक्ष डीके त्यागी ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। इसके बाद AAP नेतृत्व ने हिमाचल की पूरी वर्किंग कमेटी को भंग कर दिया है। हिमाचल चुनाव प्रभारी एवं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर बताया कि जल्द ही नई वर्किंग कमेटी गठित की जाएगी। बीते चार दिन के दौरान आप के आधा दर्जन से ज्यादा नेता भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम चुके हैं। इससे AAP पार्टी के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि AAP अपने आपको को हिमाचल में स्थापित करने में लगी हुई है और प्रदेश की जनता को तीसरा विकल्प देने के दावे कर रही है।

भाजपा नेताओं का दावा है कि पार्टी में शामिल होते वक्त इन नेताओं ने केजरीवाल की हिमाचल विरोधी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को दिल्ली में चार AAP नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, भाजपा महासचिव अरुण सिंह व राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख, अनूप केसरी व सतीश ठाकुर भी उपस्थित रहें।

हिमाचल में पार्टी को स्थापित करने के लिए के AAP के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 6 अप्रैल को मंडी में रोड शो कर चुके हैं। इसमें उम्मीद के मुताबिक लोगों की भीड़ उमड़ी थी, लेकिन इसके बाद आप के कई नेता एक-एक कर पार्टी से छिटकते जा रहे हैं। चार दिन पहले प्रदेशाध्यक्ष अनपू केसरी, संगठन सचिव सतीश ठाकुर, ऊना जिला अध्यक्ष इकबाल सिंह ने भी भाजपा का दामन थामा था।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।