हिमाचल: AAP प्रदेश अध्यक्ष BJP में शामिल, सिसोदिया बोले- महिलाओं से करते थे गंदी बात

'आप' के सीनियर नेता डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि इन नेताओं की महिलाओं के साथ खराब बर्ताव की शिकायत हमें मिली थी, हम इनको पार्टी से निकालने वाले थे।
 | 
हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) के अध्यक्ष अनूप केसरी समेत कई नेता भाजपा (BJP) में शामिल हो गए हैं। हिमाचल के पार्टी के सीनियर नेताओं के भाजपा में जाने पर मनीष सिसोदिया (Dehli Deputy CM Manish Sisodia) ने प्रतिक्रिया दी है। 'आप' के सीनियर नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Dehli Deputy CM Manish Sisodia) ने कहा कि इन नेताओं की महिलाओं के साथ खराब बर्ताव की शिकायत हमें मिली थी, हम इनको पार्टी से निकालने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही वो भाजपा में चले गए।

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) के अध्यक्ष अनूप केसरी समेत कई नेता भाजपा (BJP) में शामिल हो गए हैं। हिमाचल के पार्टी के सीनियर नेताओं के भाजपा में जाने पर मनीष सिसोदिया (Dehli Deputy CM Manish Sisodia) ने प्रतिक्रिया दी है। 'आप' के सीनियर नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Dehli Deputy CM Manish Sisodia) ने कहा कि इन नेताओं की महिलाओं के साथ खराब बर्ताव की शिकायत हमें मिली थी, हम इनको पार्टी से निकालने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही वो भाजपा में चले गए।

यह भी पढ़ेंः-बदसलूकी से गुस्साएं वर्कर, पुलिस के खिलाफ प्रोजेक्ट कामगारों की नारेबाजी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मनीष सिसोदिया ने कहा, रात को 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के ऐसे व्यक्ति को भाजपा में शामिल किया है, जिसके खिलाफ हमें शिकायतें मिली हुई हैं कि वे महिलाओं से गंदी बातें करते थे। एक ऐसा आदमी जिसके खिलाफ हम जांच कराने वाले थे और महिलाओं के खिलाफ गंदी हरकत के आरोप में 'आप' इसे आज निकालने वाली थी। उसको भाजपा ने गले लगाकर अपनी पार्टी में स्वागत किया है। ऐसे लोगों की जगह बीजेपी में ही है।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग : कनिष्ठ सहायक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि जारी


अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में हुए शामिल
हिमाचल प्रदेश के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अनूप केसरी, सतीश ठाकुर और इकबाल सिंह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में शनिवार को भाजपा में शामिल हुए हैं। इन नेताओं के पार्टी में आने पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आम आदमी की पार्टी की बात करते हैं और दूसरी तरफ अपने ही कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हैं। जिन लोगों ने पसीना बहाकर पार्टी को खड़ा किया। उन्होंने उन्हें ही अपने रथ पर खड़ा करने का मौका नहीं दिया।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में AAP को बड़ा झटका, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने थामा BJP का दामन

हिमाचल में इसी साल होने हैं चुनाव
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। हिमाचल प्रदेश में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। आम आदमी पार्टी भी इस विधानसभा चुनाव में वहां पूरी ताकत के साथ लड़ने की बात रही है। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिमाचल पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि पंजाब की तरह हिमाचल प्रदेश में भी इस बार बदलाव होगा। वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल से घबराई हुई है और इसलिए चुनाव से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को सीएम बना सकती है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।