हिमाचलः सीएम जयराम के गृह जिला मंडी में आप नेता सत्येंद्र जैन ने डाला डेरा

पंजाब विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरा फोकस हिमाचल प्रदेश पर केंद्रित कर दिया है।
 | 
हिमाचल में लंबे समय से राजनीति के तीसरे विकल्प की बात उठती रही है, लेकिन कभी कांग्रेस-भाजपा को टक्कर नहीं दे पाया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के हिमाचल में दस्तक से प्रदेश में राजनीति के तीसरे विकल्प की संभावनाएं भी प्रबल हो गईं हैं। आप नेताओं ने हिमाचल प्रदेश के दौरे शुरू कर दिए हैं। एक हफ्ते के भीतर ही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंडी में डेरा डाल दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में छह अप्रैल को आप रोड शो करेगी।

हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं। भाजपा जहां प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच जा रही है, वहीं कांग्रेस सरकार ने सदस्यता अभियान चलाने के साथ सरकार की नाकामियों को जनता के समक्ष रखकर साधने की कोशिश कर रही हैं। वहीं पंजाब विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरा फोकस हिमाचल प्रदेश पर केंद्रित कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः-HPPSC Recruitment 2022: नायब तहसीलदार बनने का आखिर मौका

हिमाचल में लंबे समय से राजनीति के तीसरे विकल्प की बात उठती रही है, लेकिन कभी कांग्रेस-भाजपा को टक्कर नहीं दे पाया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के हिमाचल में दस्तक से प्रदेश में राजनीति के तीसरे विकल्प की संभावनाएं भी प्रबल हो गईं हैं। आप नेताओं ने हिमाचल प्रदेश के दौरे शुरू कर दिए हैं। एक हफ्ते के भीतर ही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंडी में डेरा डाल दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में छह अप्रैल को आप रोड शो करेगी।

यह भी पढ़ेंः-HPPSC Recruitment 2022: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निकाली 76 पदों पर भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन

मंडी में होने वाले रोड शो में आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी मंडी से भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी में है। रोड शो की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे आप नेता एवं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आप हिमाचल में 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

यह भी पढ़ेंः-स्वर्ण जयन्ती आश्रय योजनाः मंडी में 16.39 करोड़ से बन रहे 1093 मकान


सत्येंद्र जैन हाल ही में शिमला के दौरे पर आए थे। इसके बाद अब फिर जैन दो दिन के हिमाचल प्रवास पर हैं। क्यास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता उनके संपर्क में हैं। मंडी जिला के कई अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने सत्येंद्र जैन के सामने आप की सदस्यता ग्रहण की। उधर, आप की दस्तक से भाजपा और कांग्रेस से नाराज चल रहे कई नेता सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को परिधि गृह मंडी में दोनों ही दलों के कुछ नेता सत्येंद्र जैन से मिले हैं। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।