पंजाब के बाद 'आप' की नजर हिमाचल पर, जयराम बोले-सरकारें रीपीट करती हैं और करेंगे

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। अब हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी पंजाब जैसा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
 | 
हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने खूब झाडू चलाया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। अब हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी पंजाब जैसा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। पंजाब में प्रचंड जीत पर आम आदमी पार्टी की हिमाचल इकाई के अध्यक्ष अनूप केसरी ने कहा कि राज्य के लोग पारंपरिक राजनीतिक दलों से तंग आ चुके हैं। पंजाब की तरह की ‘आप’ हिमाचल में भी इतिहास रचेगी और पहाड़ी राज्य में अपने दम पर सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल के इस अस्पताल में फ्री होगा डायलिसिस, जानें पूरी डिटेल

वहीं, हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद हिमाचल में भी सत्ता बरकरार रखने में कामयाब रहेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पांच राज्यों के चुनावों में भाजपा का चार राज्यों में दबदबा रहा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा ने अच्छी जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री ने इस भव्य जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस जीत से यह साफ हो गया है कि सरकार के बाद सरकार बनती है और हिमाचल प्रदेश में भी एक बार फिर भाजपा की सरकार बननी तय है।

यह भी पढ़ेंः-बीड़ बिलिंग हादसे के बाद कांगड़ा जिला में लगी पैराग्लाइडिंग पर रोक, आदेश जारी

पिछले चुनाव में आप को नहीं मिली थी कोई सीट
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप’ हिमाचल प्रदेश में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। हालांकि, उसने पंजाब के पिछले चुनावों में चार लोकसभा और 20 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। पंजाब के चुनावी नतीजों का हिमाचल प्रदेश में भी ‘आप’ के प्रदर्शन पर यकीनन असर डलेगा। सूत्रों के अनुसार ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित कई अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता जल्द हिमाचल का दौरा करेंगे। 
 
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।