विधानसभा सत्र : Himachal पशुपालन विभाग में भरे जाएंगे 600 से ज्यादा पद, मंत्री ने दी जानकारी

पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि जल्द ही विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 600 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। विधायक पवन काजल के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि पशु चिकित्सकों के 107 पद रिक्त हैं। 
 | 
.
शिमला ।   हिमाचल प्रदेश पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि जल्द ही विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 600 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। विधायक पवन काजल के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि पशु चिकित्सकों के 107 पद रिक्त हैं। इन पदों को भरने के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। फार्मासिस्ट के 188 पदों को की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को प्रस्ताव भेजा गया है। 116 पद बैचवाइज भरे जा रहे हैं। पंचायत वेटरनेरी सहायकों के पद भी भरे जाएंगे। 239 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के पद भी भरे जाएंगे।

 

 

 


मनरेगा में खेतों की फेंसिंग करने पर करेंगे विचार


कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मनरेगा में खेतों की फेंसिंग करने पर विचार किया जाएगा। विधायक अरुण कुमार के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि आवारा जानवरों से फसलों को बचाने के लिए इंटर लिंक चेन बाड़बंदी और इंटर लिंक चेन सोलर मिश्रित बाड़बंदी का प्रावधान किया गया है। 19563 हेक्टेयर भूमि पर यह समस्या अधिक है। करीब 500 करोड़ का नुकसान हो रहा है। बंदरों की नसबंदी के लिए केंद्र खोले गए हैं। बंदरों को मारने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। धार्मिक कारणों से लोग इन्हें नहीं मारते हैं। फेंसिंग करने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। 4927 हेक्टेयर भूमि इस योजना में शामिल कर दी गई है। इससे 9847 किसान लाभान्वित हुए हैं।


नागरिक अस्पतालों को दी जाएंगी 50 एंबुलेंस : सैजल


वहीं, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने बताया कि 50 एंबुलेंस की खरीद की जा रही है। जल्द ही सभी मापदंडों के परीक्षण के बाद नागरिक अस्पतालों को एंबुलेंस दी जाएंगी। कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी ने कुनिहार नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस नहीं होने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अस्पताल के लिए दो एंबुलेंस दी थीं। दोनों एंबुलेंस आज भी खड़ी हुई हैं। इन्हें चलाया नहीं जा रहा है। जवाब में मंत्री ने कहा कि चालकों की उपलब्धता न होने के चलते एंबुलेंस खड़ी हैं। जल्द ही इन्हें इस्तेमाल में लाया जाएगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।