HPPSC Recruitment 2022: नायब तहसीलदार बनने का आखिर मौका, 27 जनवरी है लास्ट डेट

HPPSC Recruitment 2022: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने (HPPSC) नायब तहसीलदार के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थी 27 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।  
 | 
HPPSC Recruitment 2022: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने (HPPSC) नायब तहसीलदार के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थी 27 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।  

HPPSC Recruitment 2022: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने (HPPSC) नायब तहसीलदार के पदों पर (HPPSC Naib Tehsildar Recruitment 2022) भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in के जरिए इन पदों के लिए 27 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि नायब तहसीलदार के कुल 20 रिक्त पदों (HPPSC Naib Tehsildar Recruitment 2022)  पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए 31 दिसंबर 2021 से जारी है। अभ्यर्थी 27 जनवरी 2022 रात 12 बजे से पहले तक आवेदन कर सकते हैं।


इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के उम्र की गणना 1 जनवरी 2021 से की जाएगी। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार छूट दी गई है।

अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और पर्सनालिटी टेस्ट टेस्ट के जरिए किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होंगे। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

यहां क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।