सोनिया से मिलकर बोले कांग्रेस के नेता, 'हिमाचल में AAP अभी पैदा नहीं हुई है, टक्कर भाजपा से'

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक करने के बाद हिमाचल कांग्रेस के कई नेताओं ने यह दावा किया है कि हिमाचल में उसका सीधा मुकाबला सत्ताधारी भाजपा से है।
 | 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक करने के बाद हिमाचल कांग्रेस के कई नेताओं ने यह दावा किया है कि हिमाचल में उसका सीधा मुकाबला सत्ताधारी भाजपा से है।

हिमाचल में आम आदमी पार्टी की दस्तक से भाजपा और कांग्रेस में दहशत पैदा हो गई है। युवा कांग्रेस हिमाचल के अध्यक्ष मनीष ठाकुर के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के साथ ही कांग्रेस में घमासान शुरु हो गया है। वहीं पंजाब में आप को मिली जीत से भाजपा भी सकते में है कि कहीं हिमाचल में भी पंजाब जैसी स्थिति पैदा न हो जाए। इसके भाजपा में जहां मंथन शुरु हो गया है, वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हिमाचल कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को दिल्ली तलब कर स्थिति की जानकारी ली है।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में आप ने बिछा दी चुनावी बिसात, प्रदेश में हर चुनाव लड़ेगी


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक करने के बाद हिमाचल कांग्रेस के कई नेताओं ने यह दावा किया है कि हिमाचल में उसका सीधा मुकाबला सत्ताधारी भाजपा से है। कांग्रेस ने कहा कि हाल ही में पंजाब फतह करने वाली आम आदमी पार्टी अभी राज्य (हिमाचल) में जन्मीं भी नहीं है। दरअसल पंजाब में पराजय और उत्तराखंड में सत्ता हासिल करने में असमर्थ रही कांग्रेस के लिए हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी के उभार ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। कांग्रेस के नेताओं में चिंता साफ दिख रही है।

यह भी पढ़ेंः-पंजाब में अब 'आप' की सरकार, क्या बदलेगा हिमाचल का सियासी परिदृश्य


हिमाचल प्रदेश में यह परंपरा रही है कि कोई भी सरकार रिपीट नहीं कर पाई है। ऐसे में कांग्रेस खुद को हिमाचल प्रदेश में भाजपा के बाद सत्ता के स्वाभाविक वंशज के रूप में देख रही है, लेकिन कहा जा रहा है कि पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी हिमाचल में भी कांग्रेस को करारा झटका दे सकती है। हालांकि इन मुश्किलों से बचने के लिए कांग्रेस ने इसी साल के अंत में होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के साथ ही कांग्रेस हाइकमान भी सक्रिय होती दिख रही है।

यह भी पढ़ेंः-सीएम जयराम बोले-हिमाचल में जीत का सपने भूल जाएं कांग्रेस और आप


युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर के इस्तीफे और आप में शामिल होने के बाद, इसी साल के अंत माह में होने वाले हिमाचल प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी एक्शन मोड में हैं। उन्होंने हिमाचल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कौल सिंह ठाकुर, राम लाल ठाकुर, कर्नल (सेवानिवृत्त) धनी राम शांडिल, आशा कुमारी, विप्लव ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, सुधीर शर्मा, धर्माणी और मंडी की नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को तलब किया था। 

यह भी पढ़ेंः-झटका: युकां प्रदेशाध्यक्ष ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, 23 नेता ने थामा 'आप' का झाड़ू

मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ कई घंटों चली बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नेता रवाना हो गए। लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान एक कांग्रेसी नेता ने कहा, "चुनाव नजदीक आने के साथ हमने पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की... राज्य में आप (आम आदमी पार्टी) अभी पैदा नहीं हुई है, पहले इसे चलना सीखना होगा। हमारी प्रतिस्पर्धा है भाजपा के साथ है।" वहीं, सोनिया गांधी ने सभी वरिष्ठ नेताओं को एकजुट होकर काम करने की हिदायत देते हुए कहा कि यह आपसी गुटबाजी का समय नहीं है। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।