सीएम जयराम बोले-हिमाचल में जीत का सपने भूल जाएं कांग्रेस और आप

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का प्रदेश की सत्ता में आने का सपना कभी साकार नहीं होगा। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हिमाचल में जीत के सपने देखना भूल जाएं।
 | 
ख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को बद्दी में हिमाचल के विपक्षी दल कांग्रेस और हिमाचल में पैर पसार रही आम आदमी पार्टी (आप) पर जमकर निशाना साधा। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का प्रदेश की सत्ता में आने का सपना कभी साकार नहीं होगा। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हिमाचल में जीत के सपने देखना भूल जाएं। हिमाचल की जनता इस बार भाजपा को दोबारा सत्तासीन कर इतिहास बनाएगी। 

बद्दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को बद्दी में हिमाचल के विपक्षी दल कांग्रेस और हिमाचल में पैर पसार रही आम आदमी पार्टी (आप) पर जमकर निशाना साधा। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का प्रदेश की सत्ता में आने का सपना कभी साकार नहीं होगा। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हिमाचल में जीत के सपने देखना भूल जाएं। हिमाचल की जनता इस बार भाजपा को दोबारा सत्तासीन कर इतिहास बनाएगी। 

यह भी पढ़ेंः-भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार से मिले सीएम जयराम, जानें क्या की चर्चा


सीएम जयराम ठाकुर ने शनिवार को सोलन के दून विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान बद्दी में आयोजित जनसभा में जहां प्रदेश सरकार की विकास यात्रा का बखान किया वहीं कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन से कांग्रेस नेता चकित हैं, कांग्रेस के कई नेता अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए हैं। यूपी में कांग्रेस का हाल सभी जानते हैं।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचलः सीएम जयराम के गृह जिला मंडी में आप नेता सत्येंद्र जैन ने डाला डेरा


अपने संबोधन के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी की हिमाचल प्रदेश में बढ़ती सक्रियता के मसले पर तंज कसते हुए कहा कि टोपी वाले पहाड़ चढ़ना चाह रहे हैं, लेकिन कोई उन्हें (आम आदमी पार्टी वालों को) कहे कि पहाड़ की डगर आसान नहीं है, यहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़ देखकर उनकी टोपी गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के प्रतिबद्ध है और इस बार सत्ता भी जनता भाजपा को ही सौंपेगी।

यह भी पढ़ेंः-पंजाब में अब 'आप' की सरकार, क्या बदलेगा हिमाचल का सियासी परिदृश्य


इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक केएल ठाकुर तथा विनोद चंदेल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, जोगिंद्रा सेंट्रल सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश, राज्य भाजपा उपाध्यक्ष रतन पाल, बीबीएनडीए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचा वर्मा, बद्दी के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला भी अन्य सहित उपस्थित थे। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।