पंजाब में अब 'आप' की सरकार, क्या बदलेगा हिमाचल का सियासी परिदृश्य

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पंजाब के परिणाम घोषित होने के बाद दूसरी बार हिमाचल दौर पर पहुंच गए हैं।
 | 
Aam Aadmi Party Focus on Himachal Election

कमेडियन के नेता बने भगवंत मान अब पंजाब के नए मुख्यमंत्री हैं। उनकी कैबिनेट ने भी अब शपथ ग्रहण कर ली है। विधानसभा चुनावों में बंपर जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी ने पंजाब की राजनीति में एक दम नई इबारत लिखी है। 1966 में पंजाब के गठन के बाद पहली बार कांग्रेस या शिरोमणि अकाली दल के अलावा किसी अन्य पार्टी की सरकार बनी है। दिल्ली के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का सीधा मतलब है कि अब पार्टी की स्वीकार्यता दूसरे राज्यों में बढ़ रही है। आने वाले दिनों में इसका उत्तर भारत की राजनीति पर सीधा असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ेंः-पंजाब के बाद 'आप' की नजर हिमाचल पर, जयराम बोले-सरकारें रीपीट करती हैं और करेंगे


असल में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जीत के लिए, मतदाताओं के सामने दिल्ली मॉडल को पेश किया था। आम आदमी पार्टी (आप) का दावा था कि जिस तरह उन्होंने दिल्ली में सीमित अधिकारों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली में आम लोगों की राहत दी है। वैसा ही मॉडल वह पंजाब में पेश करेंगी। अब जब पंजाब की जनता ने उन पर भरोसा कर 92 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी को भारी जीत दिलाई है। तो उसे अब उन वादों के पूरा होने का इंतजार रहेगा। हालांकि कैबिनेट के गठन के बाद ही पंजाब सरकार ने 25000 युवाओं को रोजगार देने की घोषणा कर दी है। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचलः सीएम जयराम के गृह जिला मंडी में आप नेता सत्येंद्र जैन ने डाला डेरा


आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 24 घंटे बिजली देने के साथ हर घर को 300 यूनिट बिजली प्रति महीने मुफ्त देने का प्रमुख वादा किया है। दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर पंजाब के हर गांव और कस्बे  में 16,000 मोहल्ला क्लीनिक बनाना का भी वादा है। इसी तरह 18 साल से अधिक उम्र की प्रत्येक महिला को 1000 रुपये प्रति माह देने का भी वादा है। ये ऐसे वादे हैं, जिन्हें न केवल आम आदमी पार्टी पंजाब में जल्द लागू कर सकती है, बल्कि दूसरे राज्यों में अपनी पैठ जमाने के लिए भी इस्तेमाल करेगी।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में आप ने बिछा दी चुनावी बिसात, प्रदेश में हर चुनाव लड़ेगी

हिमाचल में सक्रिय हुई आम आदमी पार्टी
पंजाब में बड़ी जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी अब दूसरे राज्यों में एक्टिव हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पंजाब के परिणाम घोषित होने के बाद दूसरी बार हिमाचल दौर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 12 मार्च को शिमला में रोड शो भी किया था। अब फिर शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में पहुंच गए हैं। मंडी में छह अप्रैल को आप रोड शो करने जा रही है। इस रोड शो में पार्टी से राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी आ रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-पंजाब में आप की सरकार, आतिशबाजी से गूंजा शाहपुर बाजार

कई डॉक्टर और पूर्व नौकरशाह संपर्क में
हाल ही में शिमला दौरे के दौरान सत्येंद्र जैन ने कहा था कि आम आदमी हिमाचल विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया था कि हिमाचल के कई बड़े नेताओं के साथ, डॉक्टर, पूर्व और वर्तमान नौकरशाह पार्टी के संपर्क में हैं। इसके साथ ही भाजपा के कुछ नेता भी आप के संपर्क में हैं। सूत्रों के अनुसार पार्टी हिमाचल की सभी 68 सीटों में अपने आधार को मजबूत कर रही है। 


हिमाचल, गुजरात और राजस्थान पर भी नजर
आप की नजर पंजाब से सटे हिमाचल पर भी है। हिमाचल में इसी साल चुनाव होने हैं। हिमाचल के साथ ही आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव की भी तैयारी कर रही है। हालांकि आम आदमी पार्टी का ज्यादा फोकस हिमाचल प्रदेश पर रहेगा। हिमाचल में भी पंजाब, गुजरात, राजस्थान की तरह दो दलों का ही प्रभाव रहा है। ऐसें में पार्टी इन राज्यों में भी दिल्ली, पंजाब की तरह भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस का विकल्प बनने की कोशिश करेगी।


क्या कांग्रेस का विकल्प बन पाएगी आप
आम आदमी पार्टी ने जिस तरह दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस की जगह ली है। उसे देखते हुए राजनीतिक पंडित यह कयास भी लगा रहे हैं कि आप कांग्रेस का विकल्प बन सकती है। हालांकि यह पार्टी के लिए इतना आसान नहीं है। खास तौर से तब जब कांग्रेस राजस्थान में सत्ता में हैं। और अभी तक आम आदमी पार्टी वहां उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाई है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश भी पार्टी के लिए नया प्रयोग होगा। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।