झटका: युकां प्रदेशाध्यक्ष ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, 23 नेता ने थामा 'आप' का झाड़ू

आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर सहित 23 अन्य युवा नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। 
 | 
झटका: युकां प्रदेशाध्यक्ष ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, 23 नेता ने थामा 'आप' का झाड़ू 

पंजाब में बंपर जीत के बाद हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी तेज से पांव पसारने लगी है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 23 नेताओं के कांग्रेस का हाथ छोड़कर आम आदमी पार्टी का झाड़ू थाम लिया है। पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी में दूसरे दलों के नेताओं का शामिल होने का सिलसिला तेज हो गया है। हरियाणा के बाद अब हिमाचल प्रदेश के कई नेता आप में शामिल होने लगे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई का एक बड़ा हिस्सा सोमवार को आप (आम आदमी पार्टी) का हो गया।

यह भी पढ़ेंः-पंजाब में अब 'आप' की सरकार, क्या बदलेगा हिमाचल का सियासी परिदृश्य


आप के हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर सहित 23 अन्य युवा नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। आप में युवा कांग्रेस के साजिद अली, अत्तर कपूर, राकेश ठाकुर, गौरव ठाकुर, जयलाल शर्मा, गौरव बंचैक, भानु शर्मा, ईशान ओहरी, सुधीर सुमन, जसवीर सिंह, विवेक जसवाल, मनोज शर्मा, जगपाल चौहान, पदम नेगी, पंकज सिंगला, प्रवेश शर्मा, रितेश मेहता, राधेश्याम, रोनी घेड़ा, अनीश राठौर, विशाल दुरी, चेतन चौहान व सागर क्लांटा शामिल हुए।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचलः सीएम जयराम के गृह जिला मंडी में आप नेता सत्येंद्र जैन ने डाला डेरा


सत्येंद्र जैन ने कहा कि पंजाब में मिली जीत के बाद पार्टी को पूरे हिमाचल प्रदेश से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग हिमाचल प्रदेश में बदलाव के लिए मतदान करने को तैयार हैं। आम आदमी पार्टी के गवर्नेंस मॉडल की मांग पूरे देश में हो रही है। दूसरी पार्टियों में कई अच्छे लोग हैं जो आम आदमी पार्टी से जुड़ कर इस बदलाव की राजनीति का हिस्सा बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते पहले आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। इसके बाद पूरे राज्य से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

यह भी पढ़ेंः-सीएम जयराम बोले-हिमाचल में जीत का सपने भूल जाएं कांग्रेस और आप

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।