सीएम जयराम ने चिंतपूर्णी को दी 200 करोड़ की सौगात, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
ऊना। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी मौजूद थे। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अम्ब में पहुंचने पर सीएम जयराम ठाकुर और अनुराग ठाकुर का विधायक बलबीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में दर्दनाक हादसा; पुल से टकराई बाइक, धड़ से अलग हुआ सिर
उपमंडल मुख्यालय के मुख्य चौक से सभा स्थल तक मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री को खुली जीप में बैंड-बाजे के साथ लाया गया। दोनों नेताओं ने विधानसभा क्षेत्र में कुल 199.52 करोड़ रुपए की 33 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। शिलान्यास व उद्घाटन करने के उपरांत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्ब के मैदान में जनसभा को संबोधित किया।
यह भी पढ़ेंः-आप प्रदेश में टिकटों का प्रलोभन देकर अपने कुनबे को बढ़ाने की कर रही कोशिश : रूबल ठाकुर

यह भी पढ़ेंः-हिमाचलः NH-70 पर 33 करोड़ रुपये से बनेंगे तीन पुल, केंद्र ने दी मंजूरी
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में यह चुनावी साल है। चुनाव के दिनों में आम आदमी पार्टी जैसे छिटपुट दल अक्सर निकल कर सामने आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के अधिकांश प्रत्याशी जमानत तक जब्त करवा बैठे हैं। कांग्रेस पार्टी धीरे-धीरे देश से सिमटती जा रही है। उन्होंने दावा किया हिमाचल में भाजपा एक बार फिर सत्ता की बागडोर संभालेगी।
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आज मां चिंतपूर्णी की धरा पर ₹200 करोड़ की लागत वाली विभिन्न विकास योजनाओ के लोकार्पण व शिलान्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) April 2, 2022
इस दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री भाई अनुराग ठाकुर जी भी साथ रहे।
स्थानीय जनता को हार्दिक बधाई।#शिखरकीओरहिमाचल pic.twitter.com/mpohmz965e
यह भी पढ़ेंः-हिमाचल: जमीन की रजिस्ट्री के बाद अब ऑनलाइन होगा इंतकाल
सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि देश भर के 5 राज्य में हुए विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल के कांग्रेस नेता प्रचंड बहुमत से सरकार बनने के दावे करते नहीं थकते थे लेकिन चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस के नेता नजर मिलाने से कतराते दिखाई दिए। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे भी भाजपा के ही पक्ष में आने वाले हैं।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

