तीन दिन तक कांगड़ा के प्रवास पर होंगे राज्यपाल आर्लेकर

महामहिम राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर 26 फरवरी, 2022 से 28 फरवरी, 2022 तक कांगड़ा प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।
 | 
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि मानव जीवन में बहुत से गंभीर रोग जीवन शैली की विकृति के कारण हो रहे हैं। स्वस्थ रहने के लिए आज जीवनशैली में बदलाव आवश्यक है।

धर्मशाला। महामहिम राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर 26 फरवरी, 2022 से 28 फरवरी, 2022 तक कांगड़ा प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि महामहिम राज्यपाल 26 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे अग्रवाल धर्मशाला, ज्वालामुखी में संस्कृत भारती प्रान्त सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके उपरांत दोपहर बाद 2.30 बजे धर्मशाला में स्वच्छता किट वितरित करेंगे। इस दिन रात्रि ठहराव सर्किट हाऊस धर्मशाला में रहेगा।


प्रवक्ता ने बताया कि महामहिम राज्यपाल 27 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे होटल उत्सव पैलेस, कच्छियारी में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत प्राकृतिक खेती युवा उद्यमी कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। 28 फरवरी को महामहिम राज्यपाल पालमपुर में प्रातः 10 बजे सीएसआईआर-आईएचबीटी संस्थान का दौरा करेंगे। महामहिम राज्यपाल बाद दोपहर 3.30 बजे हमीरपुर के लिए रवाना होंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।