फैक्टरी में भड़की आग, पालमपुर के अजय संग चार कामगार झुलसे

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में सोमवार को एक फैक्टरी में आग भड़क गई। आग की चपेट में आने से चार कामगार झुलस गए हैं। इनमें एक कामगार कांगड़ा जिले के पालमपुर का रहने वाला है। घटना दोपहर दो बजे के करीब की है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं
 | 
फैक्टरी में भड़की आग, पालमपुर के अजय संग चार कामगार झुलसे

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में सोमवार को एक फैक्टरी में आग भड़क गई। आग की चपेट में आने से चार कामगार झुलस गए हैं। इनमें एक कामगार कांगड़ा जिले के पालमपुर का रहने वाला है। घटना दोपहर दो बजे के करीब की है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

 

जानकारी के अनुसार सोलन जिले के बद्दी के सनसिटी मार्ग पर हरसोरिया हेल्थ केयर कंपनी में आग लगी है। हरसोरिया हेल्थ केयर कंपनी कैनुला बनाती है। अचानक आग लगने से चार कामगार झुलस गए हैं। कंपनी में करोड़ों रुपये का कच्चा माल जलकर राख हो गया है। आग कंपनी के बेसमेंट में लगी। उस दौरान दो दर्जन कर्मचारी वहां काम कर रहे थे।

 

 

झुलसे चार कामगारों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही डीएसपी नवदीप सिंह और तहसीलदार मुकेश शर्मा मौके पर पहुंचे। कंपनी से तीन सौ कामगारों को सुरक्षित निकाला गया। हादसे में कांगड़ा के पालमपुर के अजय कुमार (28), यूपी के शिवांशु (21), राधे श्याम (21) और देवराज (44) बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर पीजीआई रेफर कर दिया गया।

 

 

डीएसपी नवदीप सिंह ने कंपनी के सभी फ्लोर खाली करवाकर कामगारों को सुरक्षित निकाला। फायर ऑफिसर कुलदीप ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया था। बद्दी और वर्धमान कंपनी से दो-दो वाहन, नालागढ़ से एक और भाटियां कंपनी से एक गाड़ी मंगाई गई है। फायर ब्रिगेड ने बेसमेंट को चारों ओर से घेर लिया और आग को फैसलने से रोका। नुकसान का अंदाजा आग बुझने के बाद लग पाएगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।