हिमाचल में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म, यूपी का 27 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में एक 27 वर्षीय युवक पर 4 साल की मासूस का दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 | 
जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में एक 27 वर्षीय युवक पर 4 साल की मासूस का दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित बच्ची का परिवार और आरोपी यहां एक ईंट भट्टे पर करते हैं। आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।  महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में एक 27 वर्षीय युवक पर 4 साल की मासूस का दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित बच्ची का परिवार और आरोपी यहां एक ईंट भट्टे पर करते हैं। आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।  महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः-महिला ने पति के खिलाफ दी शिकायत, लगाए अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप


न्यूज 18 की रिपोर्ट अनुसार, पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भौर में रहने वाली एक महिला ने इस संबंध में सुंदरनगर पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत में महिला ने कहा कि वह अपने पति के साथ यहां पिछले लंबे समय से रहती है। परिवार स्थानीय ईंट भट्टे में पर काम करता है। महिला ने बताया कि बुधवार शाम को उसका पति सब्जी लाने बाजार गया था। वह ईंट के भट्टे में काम करने गई थी। 

यह भी पढ़ेंः-साउथ इंडियन मूवी में दिखेगी हिमाचल की 5 वर्षीय तंजिन, Lieutenant Ram के लिए उठाई बंदूक

शिकायत में महिला ने कहा कि वह भट्टे में काम करने गई थी तो इसी भट्टे में ही कार्य करने वाला उत्तरप्रदेश का 27 वर्षीय आरोपी युवक बेटी को पैसे का लालच देकर साथ ले गया और रास्ते में उसके साथ गंदा काम किया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने स्थानीय मजदूरों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः-सावधान! बाइक पर बच्चे को बिठाकर करते हैं ड्राइव तो पढ़ लें यह नियम


उधर, सुंदरनगर पुलिस के कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 AB, IPC व धारा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा की आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और आगामी कार्रवाई के लिए जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।