महिला ने पति के खिलाफ दी शिकायत, लगाए अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में महिला के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला ने पुलिस के पास शिकायत पत्र भी सौंपा है।
 | 
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में महिला के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला ने पुलिस के पास शिकायत पत्र भी सौंपा है। महिला ने शिकायत में कहा है कि उसके पति उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। इसके साथ ही उसने चार साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने का भी आरोप लगाया है। महिला ने पति के साथ ही ससुराल के अन्य लोगों पर भी छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं।

वेब टीम। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में महिला के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला ने पुलिस के पास शिकायत पत्र भी सौंपा है। महिला ने शिकायत में कहा है कि उसके पति उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। इसके साथ ही उसने चार साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने का भी आरोप लगाया है। महिला ने पति के साथ ही ससुराल के अन्य लोगों पर भी छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ेंः-हमीरपुर के सुभाष शर्मा ने कर दिखाया कमाल, गर्म इलाके में केसर की खेती कर हुए मालामाल


पुलिस थाना अम्ब में दी अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि नवंबर, 2017 अम्ब के ही एक गांव में उसकी शादी हुई है। उसकी चार वर्ष की एक बेटी भी है। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ ठीक रहे। आरोप है कि जब वह गर्भावती थी, तो उसका पति उसकी मर्जी के बगैर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता रहा, लेकिन परिवार की इज्जत के लिए इस प्रताड़ना को सहती रही, लेकिन हद तो तब हो गई जब पति ने चार वर्ष की बेटी के साथ भी अश्लील हरकतें शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ेंः-जलशक्ति मंत्री ने धर्मपुर में किए 12.50 करोड़ की विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास


महिला ने आरोप लगाया है कि उसका ससुर, जेठ और जेठानी भी उसके साथ अभद्र व्यवहार करते थे। उसका देवर और चाचा ससुर का लड़का भी उसे अश्लील फब्तियां कसते थे। आखिरकार 12 फरवरी को प्रताड़ना से तंग आकर वह ससुराल छोड़कर मायके जाने को मजबूर हो गई। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।