Himachal Election : शाहपुर विधानसभा सीट पर 15 वर्षों से भाजपा का कब्जा, इस बार क्या होगा ?

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों को एलान हो गया है। कांगड़ा की शाहपुर विधानसभा सीट पर वर्ष 2007 में भाजपा की सरवीन चौधरी का एकछत्र राज चल रहा है। इस बार चुनावी समीकरण बदल सकते हैं।

 | 
शाहपुर विधानसभा सीट से साल 2017 में भाजपा की सरवीन चौधरी (Sarveen Choudhary) विधायक बनी थीं। साल 2017 में यहां कुल 38.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। भाजपा की सरवीन चौधीर ने कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया (kewal Singh Pathania) को 6,146 वोटो के मार्जिन से मात दी थी। इस सीट पर 2007 से लगातार भाजपा ने ही कब्जा बना रखा है। ऐसे में इस बार यहां पर कांग्रेस, आप और भाजपा के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद है। 

शाहपुर। हिमाचल विधानसभा चुनाव के तारीखों (Himachal Pradesh Vidhansabha Election 2022) को लेकर तस्वीरें साफ हो गई है। 12 नवंबर को हिमाचल में विधानसभा (Himachal Election) चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को तारीखों की घोषणा की थी, जबकि सोमवार को अधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। हिमाचल में कुल 68 विधानसभा क्षेत्र हैं। इन सभी क्षेत्रों में एक ही फेज में मतदान होंगे। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election 2022 : 23 और 24 अक्तूबर को छुट्टी, नहीं होंगे नामांकन-पत्र दाखिल


चुनाव आयोग की चोरी से मतदान की घोषणा के बाद चुनाव को लेकर हिमाचल में सियासी गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट चुके हैं। एक-दो दिन में पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट भी जारी कर देगीं। हालांकि चुनावी मैदान में उतरने के लिए सोमवार यानी 17 अक्तूबर से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, लेकिन पहले दिन कोई नामांकन पत्र नहीं भरा गया।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election : टिकट बंटवारे से युवा कांग्रेस नेता नाराज, दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा

अगर हिमाचल प्रदेश के सियासी परिदृश्य की बात करें तो प्रदेश में अब तक कांग्रेस (Himachal Congress) और भाजपा (BJP Himachal) का ही अधिकतर कब्जा रहा है। एक बार भाजपा चुनाव में अपनी जीत दर्ज करती है तो दूसरी बार कांग्रेस के हाथ सत्ता आती है। पिछले 37 वर्षों से कोई भी सरकार रिपीट नहीं कर पाई है। मगर इस बार आम आदमी पार्टी (AAP Himachal) भी चुनावी मैदान में उतर गई है। ऐसे में इस बार समीकरण कुछ और भी बन सकते हैं। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election: हिमाचल में 37 सालों में रिपीट नहीं हुई कोई सरकार, ये रहा है इतिहास

सत्ता की रास्ता कांगड़ा से गुजरता है

कहा जाता है कि हिमाचल प्रदेश की सत्ता रास्ता कांगड़ा जिला से होकर ही गुजरता है। यानी जिस पार्टी को कांगड़ा ने ज्यादा बहुमत दे दिया, उसी के हाथ में सत्ता की चाबी आने की संभावनाएं बढ़ जाती है। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कांगड़ा जिले की शाहपुर विधानसभा सीट (Shahpur Vidhansabha Seat) के बारे में कुछ जानकारी देंगे। शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 17 है।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election : पूर्व कांग्रेस MLA सुभाष मंगलेट ने खोला मोर्चा, बोले-राजीव शुक्ला की खैर नहीं

2007 में चौथी बार विधायक बनी सरवीन

शाहपुर विधानसभा सीट से साल 2017 में भाजपा की सरवीन चौधरी (Sarveen Choudhary) विधायक बनी थीं। साल 2017 में यहां कुल 38.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। भाजपा की सरवीन चौधीर ने कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया (kewal Singh Pathania) को 6,146 वोटो के मार्जिन से मात दी थी। इस सीट पर 2007 से लगातार भाजपा ने ही कब्जा बना रखा है। ऐसे में इस बार यहां पर कांग्रेस, आप और भाजपा के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election: मिशन हिमाचल पर निकलीं प्रियंका गांधी, जानें क्या हैं कांग्रेस को चुनौतियां

पांच बार मेजर विजय मनकोटिया बने विधायक

भाजपा की मौजूदा विधायक सरवीन चौधरी विधायक 2017 में चौथी बार शाहपुर सीट से विधायक बनी हैं। वहीं कांग्रेस के विजय सिंह मनकोटिया पहली बार 1982 में विधायक चुने गए थे। इसके बाद लगातार चार बार विधायक बने। वर्ष  1998 में पहली बार सरवीन चौधरी ने चुनाव जीता था। इसके बाद 2003 में फिर से विजय सिंह मनकोटिया चुनाव जीते थे। वर्ष 2007 के बाद से लगातार सरवीन चौधरी भाजपा की टिकट पर जीत दर्ज कर रही हैं। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।