'आप' का दामन थामेंगे पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया, इस दिन कर सकते हैं घोषणा !

प्रदेश से कई नेता और पूर्व नौकरशाह रहे नेता 'आप' का दामन थाम चुके हैं। पूर्व में मंत्री एवं कांग्रेस नेता रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया भी आप का दामन थाम सकते हैं।
 | 
major vijay singh mankotia

शाहपुर। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में बंपर जीत हासिल की। इसका असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने लगा है। हिमाचल प्रदेश के कई दलबदलु नेताओं में 'आप' ज्वाइन करने की होड़ मची हुई है। अब तक प्रदेश से कई नेता और पूर्व नौकरशाह रहे नेता 'आप' का दामन थाम चुके हैं। अब कांगड़ा जिले से भी एक और बड़े नेता के 'आप' में जाने की चर्चाएं शुरू हो गई है। पूर्व में मंत्री एवं कांग्रेस नेता रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया भी आप का दामन थाम सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचलः आजादी के 75 साल बाद मिटेगा अंधेरा, पहली बार बिजली से रोशन होंगे 40 घर


सूत्रों ने कहा कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया 'आप' ज्वाइन करना चाहते हैं। इसके लिए वह अपने समर्थकों के साथ मंथन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मनकोटिया 'आप' संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बात कर अपनी बात को मनवाना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि अगर केजरीवाल बात मान गए तो मेजर विजय सिंह मनकोटिया 6 अप्रैल को मंडी में होने 'आप' के रोड़ शो में शामिल होने की घोषणा भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः-मनकोटिया बोलेः कांग्रेस डूबता जहाज, कन्हैया डुबोएगा कांग्रेस की नैया


सूत्रों का कहना है कि पूर्व मंत्री मनकोटिया शाहपुर विधानसभा से ही चुनाव लड़ेंगे। मगर दुविधा यह है कि 'आप' शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कोई भी भाजपा या कांग्रेस नेता अपने साथ ना जोड़े। बता दें कि कांगड़ा के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले रिटायर्ड मेजर विजय सिंह मनकोटिया हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष पद भी काबिज रह चुके है। उन्होंने उस दौरान कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला तो पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया

यह भी पढ़ेंः-भटियात के निर्मल सिंह पांडे समर्थकों सहित 'आप' में शामिल

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, प्रदेश सचिव करुण शर्मा 'आप' में शामिल

यह भी पढ़ेंः-वीरभद्र सिंह का विकल्प ढूंढने में नाकाम रही हिमाचल कांग्रेस, अब 'आप' से खतरा

यह भी पढ़ेंः-अवसरवादियों से सावधान रहे आप तो हिमाचल की सत्ता का रास्ता साफ !

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में 'आप' को मिला चुना हुआ प्रतिनिधि, कांग्रेस जिला परिषद ने दिया इस्तीफा

मेजर विजय सिंह मनकोटिया पूर्व में हिमाचल में बसपा से भी चुनाव लड़ चुके हैं। उसके बाद फिर आजाद लड़े। हालांकि बाद में फिर कांग्रेस ने मनकोटिया को अपना उम्मीदवार बनाया, लेकिन चुनाव हार गए। विजय सिंह मनकोटिया ने भाजपा व कांग्रेस के खिलाफ अपनी पार्टी का भी गठन किया था, लेकिन इसमें भी उन्हे कामयाबी नहीं मिली। वहीं, मनकोटिया ने कहा है कि अगर बात बनी तो आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर विचार किया जाएगा। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।