Himachal Election : पूर्व कांग्रेस MLA सुभाष मंगलेट ने खोला मोर्चा, बोले-राजीव शुक्ला की खैर नहीं

सुभाष मंगलेट ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला के खिलाफ टिप्पणी की है। साथ ही विधानसभा चुनाव लड़ने का भी एलान कर दिया है।

 | 
Subhash Manglate Congress सुभाष मंगलेट ने सोशल मीडिया पर ही विधानसभा चुनाव लड़ने का भी एलान कर दिया है। कांग्रेस ने अभी तक चौपाल से रजनीश किमटा को प्रत्याशी बनाने पर सहमति जताई है। सुभाष मंगलेट ने फेसबुक पर लिखा, ''फिक्र ना करें चुनाव लड़ने आ रहा हूं। चौपाल की जनता का टिकट ला रहा हूं। 2022 में विधानसभा जा रहा हूं, सत्यमेव जयते। कांग्रेस-भाजपा वालों से बैर नहीं, राजीव शुक्ला तेरी खैर नहीं।'

डिजिटल टीम। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव  के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही कांग्रेस में बगावत शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के चौपाल से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुभाष मंगलेट ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सुभाष मंगलेट ने सोशल मीडिया पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला के खिलाफ भी टिप्पणी की है।


सुभाष मंगलेट ने सोशल मीडिया पर ही विधानसभा चुनाव लड़ने का भी एलान कर दिया है। कांग्रेस ने अभी तक चौपाल से रजनीश किमटा को प्रत्याशी बनाने पर सहमति जताई है। सुभाष मंगलेट ने फेसबुक पर लिखा, ''फिक्र ना करें चुनाव लड़ने आ रहा हूं। चौपाल की जनता का टिकट ला रहा हूं। 2022 में विधानसभा जा रहा हूं, सत्यमेव जयते। कांग्रेस-भाजपा वालों से बैर नहीं, राजीव शुक्ला तेरी खैर नहीं।'

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।