Himachal Election : भटियात में BJP और कांग्रेस को टक्कर दे रहे निर्मल पांडे, 10 साल से BJP का कब्जा

हिमाचल की भटियात सीट से भाजपा ने मौजूदा विधायक बिक्रम सिंह जरियाल (Bikram Singh Jaryal) को चौथी बार चुनाव मैदान में उतारा है। वह 2012 और 2017 में भटियात से जीत दर्ज कर चुके हैं।

 | 
2017 के विधानसभा चुनाव में बिक्रम सिंह जरियाल ने कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया (Kuldeep Singh Pathania) को 6885 मतों के अंतर से शिकस्त दी थी। इस बार कांग्रेस ने फिर कुलदीप सिंह पठानिया को टिकट दिया है, जबकि भाजपा ने बिक्रम सिंह जरियाल पर चौथी बार दांव खेला है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी भटियात से नरेश कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है। हालांकि निर्दलीय निर्मल सिंह पांडे भी भटिया से चुनावी अखाड़े में उतरे हैं। उन्होंने आप ज्वाइन करने के बाद छोड़ दी थी।

चम्बा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election 2022) का बिगुल बज चुका है। प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा है और मतगणना आठ दिसंबर को होगी। ऐसे में सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार हिमाचल की भटियात सीट से भाजपा ने मौजूदा विधायक बिक्रम सिंह जरयाल (Bikram Singh Jaryal) को चौथी बार चुनावr मैदान में उतारा है। वह 2012 और 2017 में भटियात से जीत दर्ज कर चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election 2022 : भरमौर की जनता हर चुनाव में बदलती है विधायक, जानें इस बार क्या होगा

2017 के विधानसभा चुनाव में बिक्रम सिंह जरयाल ने कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया (Kuldeep Singh Pathania) को 6885 मतों के अंतर से शिकस्त दी थी। इस बार कांग्रेस ने फिर कुलदीप सिंह पठानिया को टिकट दिया है, जबकि भाजपा ने बिक्रम सिंह जरियाल पर चौथी बार दांव खेला है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी भटियात से नरेश कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है। हालांकि निर्दलीय निर्मल सिंह पांडे भी भटिया से चुनावी अखाड़े में उतरे हैं। उन्होंने आप ज्वाइन करने के बाद छोड़ दी थी।

यह भी पढ़ेंः-भटियात के निर्मल सिंह पांडे समर्थकों सहित 'आप' में शामिल

भटियात से चुने गए अब तक के विधायक
चुनाव वर्ष चुने गए विधायक पार्टी
1951 जयवंत राम कांग्रेस
1967 ई. सिंह जनसंघ
1972 पद्मा कांग्रेस
1977 शिव कुमार उपमन्यु जनता पार्टी
1982 शिव कुमार उपमन्यु कांग्रेस
1985 कुलदीप पठानिया कांग्रेस
1990 शिव कुमार उपमन्यु जनता दल
1993 कुलदीप पठानिया निर्दलीय
1998 किशोरी लाल भाजपा
2003 कुलदीप पठानिया निर्दलीय
2007 कुलदीप पठानिया कांग्रेस
2012 बिक्रम सिंह जरयाल भाजपा
2017 बिक्रम सिंह जरयाल भाजपा

 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election 2022 : डलहौजी विधानसभा में कांग्रेस को एक बार फिर जीत की 'आशा'


2017 में हुआ था 54.17 फीसदी मतदान

भटियात विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में से एक है। वर्ष 2017 में यहां 54.17 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। भाजपा के बिक्रम सिंह जरयाल को 54.82 फीसद वोट शेयर के साथ 29,119 वोट और कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया को 41.86 फीसद वोट शेयर के साथ 22,234 वोट मिले थे। इस प्रकार भाजपा की करीब 6800 मतों से विजय हुई थी।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election 2022 : चम्बा सदर में फिर चलेगा BJP का जादू या जनता मचाएगी गदर, पढ़िए ये रिपोर्ट

2012 से भटियात पर कायम है भाजपा

वर्ष 2012 से यह सीट लगातार भाजपा के कब्जे में है। बिक्रम सिंह जरयाल वर्ष 2012 से चुनाव जीतते आ रहे हैं। उन्होंने 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप सिंह पठानिया को बेहद कड़े मुकाबले में करीब 1000 मतों के अंतर से हराया था। वहीं, वर्ष 2007 के चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप सिंह पठानिया रोचक मुकाबले में भाजपा के बिक्रम सिंह जरयाल को करीब सवा तीन सौ वोटों से हरा दिया था। इसके बाद से कुलदीप सिंह पठानिया को इस सीट पर कभी जीत नहीं मिली। हालांकि कांग्रेस ने एक बार फिर उन्हीं पर अपनी उम्मीद जताई है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।