भटियात के निर्मल सिंह पांडे समर्थकों सहित 'आप' में शामिल

जिला चम्बा के भटियात विधानसभा से आम आदमी पार्टी को हिमाचल में अब तक का सबसे मजबूत चेहरा मिल गया है। पूर्व प्रधान निर्मल पांडे ने नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
 | 
जिला चम्बा के भटियात से आम आदमी पार्टी को हिमाचल में अब तक का सबसे मजबूत चेहरा मिल गया है। जिला चम्बा के भटियात विधानसभा क्षेत्र के निर्मल पांडे ने नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। उनके साथ ही कई और युवाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। निर्मल पांडे कई वर्षों से समाजसेवा में जुटे हैं और पूर्व में भटियात की कुड्डी पंचायत के प्रधान भी रहे हैं। उनकी पत्नी वर्तमान में जिला परिषद सदस्य हैं।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, प्रदेश सचिव करुण शर्मा 'आप' में शामिल

भटियात विधानसभा क्षेत्र में निर्मल पांडे वर्तमान में विधायक बिक्रम सिंह जरयाल के बाद सबसे सक्रिय और जनाधार वाले नेता माने जाते हैं। उनके जाने से चम्बा जिला के भटियात में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलने के आसार हैं। निर्मल पांडे ने स्वयं सोशल मीडिया के जरिये अपने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आप में शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः-वीरभद्र सिंह का विकल्प ढूंढने में नाकाम रही हिमाचल कांग्रेस, अब 'आप' से खतरा

निर्मल सिंह पांडे ने फेसबुक पर लिखा, ''आम आदमी पार्टी की शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित हो कर राष्ट्रीय संयोजक एवम मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल, श्रम व स्वास्थ्यमंत्री सत्येंद्र जैन एवं हिमाचल चुनाव प्रभारी बिपिन राय की उपस्थिति में दिल्ली में अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। राजनैतिक तानाशाही एवम भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हों।''

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।