Himachal Election 2022 : चम्बा सदर में फिर चलेगा BJP का जादू या जनता मचाएगी गदर, पढ़िए ये रिपोर्ट

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में चम्बा से भाजपा के पवन नैय्यर ने बेहद कड़े मुकाबले में कांग्रेस के नीरज नैय्यर को 2000 से भी कम वोटों से हराकर जीत हासिल की थी।

 | 
पांच विधानसभा क्षेत्रों वाले जिला चम्बा की सदर विधानसभा सीट सबसे हॉट बन गई है। चम्बा सीट (Chamba assembly) पर पिछले 15 वर्षों से भाजपा का कब्जा है। इसके साथ ही 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार चम्बा विधानसभा सीट से भाजपा ने वर्तमान विधायक पवन नैय्यर की पत्नी नीलम नैय्यर को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने फिर नीरज नैय्यर पर भरोसा जताया है, जबकि 'आप' ने शशिकांत को मैदान में उतारा है।

चम्बा। हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। हिमाचल में सर्दी का मौसम शुरू होते ही सियासत गरमा गई है। पहाड़ी राज्य हिमाचल की सभी 68 सीटों पर एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होंगे। आमतौर पर हिमाचल में कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा का ही सत्ता पर कब्जा रहा है, लेकिन इस बार यहां आम आदमी पार्टी (आप) के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election 2022 : भरमौर की जनता हर चुनाव में बदलती है विधायक, जानें इस बार क्या होगा

इसी बीच पांच विधानसभा क्षेत्रों वाले जिला चम्बा की सदर विधानसभा सीट सबसे हॉट बन गई है। चम्बा सीट (Chamba assembly) पर पिछले 15 वर्षों से भाजपा का कब्जा है। इसके साथ ही 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार चम्बा विधानसभा सीट से भाजपा ने वर्तमान विधायक पवन नैय्यर की पत्नी नीलम नैय्यर को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने फिर नीरज नैय्यर पर भरोसा जताया है, जबकि 'आप' ने शशिकांत को मैदान में उतारा है। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election 2022 : डलहौजी विधानसभा में कांग्रेस को एक बार फिर जीत की 'आशा'

बता दें कि चम्बा सदर से भाजपा ने पहले ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखने वाली इंदिरा कपूर को टिकट दिया था, लेकिन पवन नैय्यर के समर्थकों के दवाब में आकर भाजपा को टिकट बदला पड़ा था। इसके बाद इंदिरा कपूर भी भाजपा से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतर गईं है। इससे अब राजनीति का चक्र ग्रामीण और शाहरी के बीच घूम गया है। अब जनता किसे चुनती यह तो 8 दिसंबर को ही तय हो पाएगा, मगर सियासत में काफी गरमाहट आ गई है। 

यह भी पढ़ेंः-डलहौजी में खुलेगा डिग्री कॉलेज, सीएम ने 103 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के किए उद्घाटन और शिलान्यास

आपको बता दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में चम्बा सदर से कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पवन नैय्यर ने बेहद कड़े मुकाबले में कांग्रेस के नीरज नैय्यर को 2000 से भी कम वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। पवन नैय्यर को जहां 26,763 वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस के नीरज नैय्यर को 24884 वोट प्राप्त हुए थे। बता दें, 2012 और 2007 के विधानसभा चुनावों में भी इस सीट पर भाजपा ने ही जीत का कमल खिलाया था। उससे पहले लगातार तीन बार यह सीट कांग्रेस के कब्जे में रही थी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।