Himachal Election 2022 : डलहौजी विधानसभा में कांग्रेस को एक बार फिर जीत की 'आशा'

Himachal Assembly Election 2022 :  जिला चम्बा की डलहौजी विधानसभा सीट (Dalhousie Assembly Seat) एक सामान्य वर्ग की सीट है। वर्तमान में कांग्रेस की आशा कुमारी यहां से विधायक हैं।
 | 
Himachal Assembly Election 2022 :  जिला चम्बा की डलहौजी विधानसभा सीट (Dalhousie Assembly Seat) एक सामान्य वर्ग की सीट है। वर्तमान में कांग्रेस की आशा कुमारी यहां से विधायक हैं।        2022 के विधानसभा चुनाव के लिए डलहौजी से कांग्रेस ने एक बार फिर आशा कुमारी को टिकट दिया है, जबकि भाजपा ने भी फिर से डी.एस. ठाकुर पर भरोसा जताया है। आम आदमी पार्टी ने युवा मनीष सरीन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

डलहौजी। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी भूमि सजकर तैयार है। इस बार हिमाचल के चुनावी समर में कांग्रेस और भाजपा के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) मैदान में उतर गई है। इससे हमेशा एक पांच साल भाजपा और पांच साल कांग्रेस के रिवाज को बदलने की दिशा में कदम बढ़ाया है। उधर सत्तासीन भाजपा भी इस बार रिवाज बदलने की बात कर दोबारा से सत्ता में आने के दावे कर रही है। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election 2022 : भरमौर की जनता हर चुनाव में बदलती है विधायक, जानें इस बार क्या होगा

हिमाचल में बढ़ती राजनीतिक दलों की सक्रियता से इस बार के चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। जिला चम्बा की डलहौजी विधानसभा सीट (Dalhousie Assembly Seat) एक सामान्य वर्ग की सीट है। वर्तमान में कांग्रेस की आशा कुमारी यहां से विधायक हैं। सुंदर और आकर्षक पहाड़ों वाला डलहौजी एक फेमस पर्यटन स्थल भी है। हर साल लाखों पर्यटक यहां घूमने और प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेने के लिए आते हैं। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election : नगरोटा बगवां में कुका ने रोका था कांग्रेस की जीत का पंच, इस बार...

2022 के विधानसभा चुनाव के लिए डलहौजी विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी मौजूदा विधायक आशा कुमारी को टिकट दिया है, जबकि भाजपा ने भी फिर से डी.एस. ठाकुर पर भरोसा जताया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने युवा मनीष सरीन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। तीनों प्रत्याशी जोर-शोर के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं, लेकिन जनता किसका साथ देती है, यह 8 दिसंबर को ही पता चल पाएगी।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election 2022 : पालमपुर विधानसभा में 40 साल से बुटेल फैमिली का दबदबा, क्या कायम रहेगा ?

आपको बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेत्री आशा कुमारी ने बेहद कम अंतर से भाजपा के डी.एस. ठाकुर को हराकर जीत हासिल की थी। आशा कुमारी को जहां 24,224 (48.77%) वोट पड़े थे, जबकि भाजपा के डीएस ठाकुर को 23668 (47.65%) वोट मिले थे। बता दें, 2012 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर कांग्रेस की आशा कुमारी ने जीत का परचम लहराया था।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।