Himachal Election 2022 : भरमौर की जनता हर चुनाव में बदलती है विधायक, जानें इस बार क्या होगा

भरमौर सीट से वर्तमान में भाजपा के जिया लाल विधायक हैं। मगर पार्टी ने जिया लाल की जगह इस बार डॉ. जनक को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस की ओर से ठाकुर सिंह भरमौरी और प्रकाश भारद्वाज आप के प्रत्याशी है।

 | 
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में अगले महीने यानी 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। एक ही चरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 08 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होंगे। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब मात्र कुछ दिन ही शेष बचे हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने कसरत तेज कर दी है। सभी दल सीटों के समीकरण बैठाने में जोर-शोर से लगे हैं।  अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित भरमौर सीट से वर्तमान में भाजपा के जिया लाल विधायक हैं। मगर पार्टी ने जिया लाल की जगह इस बार डॉ. जनक को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस की ओर से ठाकुर सिंह भरमौरी और प्रकाश भारद्वाज आप के प्रत्याशी है।

भरमौर। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में अगले महीने यानी 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। एक ही चरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 08 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होंगे। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब मात्र कुछ दिन ही शेष बचे हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने कसरत तेज कर दी है। सभी दल सीटों के समीकरण बैठाने में जोर-शोर से लगे हैं। 


मगर आपको दो भागों में विभाजित भरमौर (भरमौर-पांगी) विधानसभा सभा क्षेत्र के हाल से रूबरू करवाते हैं। भरमौर विधानसभा सीट (Bharmour Seat) चम्बा जिले में अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित है। वर्तमान में भरमौर से भाजपा के जिया लाल कपूर विधायक हैं। भरमौर विधानसभा क्षेत्र का लंबे समय से राजनीतिक मिजाज कुछ ऐसा रहा है कि यहां कि जनता हर बार अपना विधायक बदल देती है।


पांच साल भाजपा-पांच साल कांग्रेस का रिवाज

भरमौर के पिछले कुछ विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो 2017 में जहां भाजपा के जिया लाल कपूर की जीत हुई थी। 2012 में कांग्रेस के ठाकुर सिंह भरमौरी विधायक चुने गए थे। उनसे पहले 2007 में भाजपा के तुलसी राम भरमौर के विधायक बने थे, जबकि 2003 में यह सीट कांग्रेस के ठाकुर सिंह भरमौर के पास थी। ऐसे में 30 वर्षों को इतिहास देखा जाए, तो पांच साल भाजपा और पांच साल कांग्रेस के पास भरमौर की कमान रहती है।

अब तक यह रहे भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक
1951 गुरदित्ता मल कांग्रेस
1967 आर. चंद स्वतंत्र पार्टी
1972 श्रीराम कांग्रेस
1977 राम चंद जनता पार्टी
1982 ठाकुर सिंह भरमौरी कांग्रेस
1985 ठाकुर सिंह भरमौरी कांग्रेस
1990 तुलसी राम भाजपा
1993 ठाकुर सिंह भरमौरी आजाद
1998 तुलसी राम भाजपा
2003 ठाकुर सिंह भरमौरी कांग्रेस
2007 तुलसी राम भाजपा
2012 ठाकुर सिंह भरमौरी कांग्रेस
2017 जिया लाल कपूर भाजपा


 

भरमौर से ये हैं पार्टियों के उम्मीदवार

इस बार भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले भरमौर के सीटिंग विधायक जिया लाल कपूर का टिकट काट दिया है। जिया लाल कपूर के स्थान पर भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के नामी न्यूरो सर्जन डॉ. जनक राज को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस ने पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को मैदान में उतारा है। उधर, आम आदमी पार्टी ने राष्ट्री शिक्षक पुरस्कार विजेता प्रकाश चंद भारद्वाज को टिकट दिया है। 

दिलचस्प होगा मुकाबला

भरमौर विधानसभा क्षेत्र में इस बार मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के साथ ही निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी अखाड़े में हैं। मगर जनता किसको अपना बहुमत देकर विधानसभा के अंदर भेजता है, ये तो वक्त ही बताएगा। मगर भरमौर विधानसभा क्षेत्र में सभी प्रत्याशी जोर-शोर के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं और लोगों को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।