Himachal Election Result : हिमाचल में 19 नए विधायक, पहली बार जाएंगे विधानसभा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 19 विधानसभा क्षेत्रों की जनता ने पुराने नेताओं को दरकिनार कर नए चेहरों को मौका दिया है। कांग्रेस से 11 विधायक पहली बार विधानसभा पहुंचेंगे।

 | 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Assembly Election Result 2022) के परिणाम घोषित हो चुके हैं। परिणामों में हिमाचल प्रदेश को 19 नए विधायक मिले हैं। जनता ने कांग्रेस के सबसे ज्यादा 11 नए चेहरों को विधानसभा भेजा है। इसके साथ ही भाजपा के सात और एक निर्दलीय पर भी मतदाताओं ने भरोसा जताते हुए बहुमत दिया है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Assembly Election Result 2022) के परिणाम घोषित हो चुके हैं। परिणामों में हिमाचल प्रदेश को 19 नए विधायक मिले हैं। जनता ने कांग्रेस के सबसे ज्यादा 11 नए चेहरों को विधानसभा भेजा है। इसके साथ ही भाजपा के सात और एक निर्दलीय पर भी मतदाताओं ने भरोसा जताते हुए बहुमत दिया है।

भाजपा की टिकट पर पच्छाद से जीती रीना कश्यप एकमात्र महिला विधायक बनी हैं। कांग्रेस से कोई भी महिला प्रत्याशी जीत नहीं दर्ज कर सकी है। 19 विधानसभा क्षेत्रों में पुराने नेताओं को दरकिनार कर जनता ने नए नेताओं को अधिमान दिया है। ऐसे में इस बार विधानसभा में सबसे ज्यादा नए चेहरे हैं, जो जनता के मुद्दों को उठाने का काम करेंगे।

भाजपा के नए विधायकों में आनी से लोकेंद्र कुमार, भरमौर से डॉ. जनक राज, बिलासपुर सदर से त्रिलोक जम्बाल, डलहौजी से डीएस ठाकुर, करसोग से दीपराज, नूरपुर से रणवीर सिंह निक्का और सरकाघाट से दलीप ठाकुर शामिल हैं। हमीरपुर सदर से निर्दलीय जीत दर्ज करने वाले आशीष शर्मा भी पहली बार विधानसभा की दहलीज लांघेंगे।

कांग्रेस के चिंतपूर्णी से सुदर्शन सिंह बबलू, धर्मपुर से चंद्रशेखर, गगरेट से सबसे युवा चैतन्य शर्मा, इंदौरा से मलेंद्र राजन, कसौली से विनोद सुल्तानपुरी, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार, मनाली से भुवनेश्वर गौड़, नगरोटा बगवां से रघुवीर सिंह बाली, शाहपुर से केवल सिंह पठानिया, शिमला शहरी से हरीश जनारथा और ठियोग से कुलदीप सिंह राठौर शामिल हैं। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।