Bus Accident : बिलासपुर में सैलानियों से भरी बस पलटी, 16 घायल

हादसे के वक्त बस में 40 यात्री सवार थे, जिनमें से 16 को गंभीर आई हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब बस मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी, तभी सागर व्यू होटल के पास मोड़ पर पलट गई।
 | 
 हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर लगातार जारी हैं। ताजा बस हादसे का मामला बिलासपुर जिले में पेश आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरमाणा-स्वारघाट के बीच शुक्रवार सुबह सागर व्यू होटल के पास पंजाब की एक लग्जरी बस (पीबी 01सी 9972) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त बस में कुल 40 यात्री सवार थे, जिनमें से 18 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। 

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर लगातार जारी हैं। ताजा बस हादसे का मामला बिलासपुर जिले में पेश आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरमाणा-स्वारघाट के बीच शुक्रवार सुबह सागर व्यू होटल के पास पंजाब की एक लग्जरी बस (पीबी 01सी 9972) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त बस में कुल 40 यात्री सवार थे, जिनमें से 16 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा उस वक्त हुआ जब बस मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी तभी होटल के पास मोड़ पर पलट गई। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। प्राथमिक दृष्टि में ओवरस्पीड के कारण हादसा पेश आ आया है। घायलों में ओडिशा, तमिलनाडु, पंजाब व जालंधर आदि से हैं। 

 

यह भी पढ़ें ः बिलासपुर : खेलो इंडिया का सेंटर शुरू न होने से दांव पर खिलाड़ियों का भविष्य

घायलों की पहचान 
आरती शंति व राहुल निवासी मुंबई, हर्ष व्यास निवासी राजस्थान, आशीष दिगारे निवासी वेस्ट बाम्बे, पूर्वी जैन निवासी राजस्थान, दीवान निवासी नासिक, वर्षा नायक निवाासी भुवनेश्वर, ओडिशा, पंवित शाह निवासी ओडिशा, अमित राय निवासी जालंधर, मुतु करिशाना निवासी तमिलनाडु आदि घायल हैं। इसमें एक व्यक्ति को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर  में किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें ः भानुपल्ली - बिलासपुर रेललाइन : आठ पुलों के टेंडर इसी माह, दो माह बाद शुरू होगा निर्माण

यह बस मनाली से वापस आ रही थी। हालांकि सही कारणों का पता जांच के बाद ही पता चल पाएगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एकत्रित हो गए, जिन्होंने पुलिस को भी सूचित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी हैं।


 

बिलासपुर के उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि तीन घायलों को स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआई) चंडीगढ़ रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ घायलों का बिलासपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

 


पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस चालक एक मोड़ पर वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस पलट गई। उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है और मामले में जांच जारी है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।