हिमाचल कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष, राठौर को हटाएगा हाईकमान!

कहा जा रहा है कि पंजाब और उत्तराखंड में मिली करारी हार कांग्रेस संगठन में पार्टी हाईकमान बड़ा बदलाव करेगा। ऐसा होता है तो मौजूदा अध्यक्ष कुलदीप राठौर का हटना लगभग तय माना जा रहा है।
 | 
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में नए अध्यक्ष की जल्द ताजपोशी को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। पडोसी राज्यों पंजाब और उत्तराखंड में कांग्रेस को करारी हार मिली है। ऐसे में कहा जा रहा है कि कांग्रेस संगठन में पार्टी हाईकमान बड़ा बदलाव करेगा। अगर ऐसा होता है तो हिमाचल कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष कुलदीप राठौर का हटना लगभग तय माना जा रहा है। मगर राठौर आसानी से पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला और सह प्रभारी लगातार पार्टी नेताओं से मंथन कर आगामी रणनीति तय करने में जुटे हैं।

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में नए अध्यक्ष की जल्द ताजपोशी को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। पडोसी राज्यों पंजाब और उत्तराखंड में कांग्रेस को करारी हार मिली है। ऐसे में कहा जा रहा है कि कांग्रेस संगठन में पार्टी हाईकमान बड़ा बदलाव करेगा। अगर ऐसा होता है तो हिमाचल कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष कुलदीप राठौर का हटना लगभग तय माना जा रहा है। मगर राठौर आसानी से पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला और सह प्रभारी लगातार पार्टी नेताओं से मंथन कर आगामी रणनीति तय करने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ेंः-धूप से तपते जिला कांगड़ा में बढ़ेगी सियासी गर्मी, बड़े दल-बदल के संकेत


लगभग छह से आठ महीने के बीच हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने तय हैं। इससे पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कई गुटों में बंट गई है। इसके अलावा हिमाचल के सियासी मैदान में आम आदमी पार्टी (आप) दस्तक दे चुकी है। कांग्रेस के कई नेताओं ने आप का दाम थाम लिया है। इससे कांग्रेस हाईकमान खासा चिंतित है। प्रदेश में नए अध्यक्ष को लेकर चल रही लॉबिंग के बीच इस पद को हासिल करने के दावेदारों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। यही वजह है कि इन दिनों शिमला से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है। 

यह भी पढ़ेंः-CM जयराम ठाकुर से PM मोदी हुए नाराज, कारण जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट


हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री समेत हिमाचल कांग्रेस के कुल 21 नेताओं की पिछले दिनों नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक हो चुकी है । यह बैठक डेढ़ घंटे तक चली। इसमें प्रदेश के नेताओं ने हिमाचल कांग्रेस संगठन में बदलाव का अनुरोध करने के अलावा विभिन्न चुनाव समितियों के गठन पर जल्द निर्णय लेने की भी मांग की है। कुछ नेताओं ने प्रदेश में नए संगठन प्रमुख की मांग की है। वहीं , पार्टी के तीन कार्यकारी अध्यक्षों के अलावा एक उप नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने की भी मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः-भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की नेताओं को दो टूक, टिकट कट जाए तो नाराज ना होना

कुलदीप राठौर कर रहे दावा- नहीं होगा बदलाव

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर दावा कर रहे हैं कि हिमाचल कांग्रेस में कोई भी बदलाव नहीं होगा। उन्होंने पंजाब का हवाला देते हुए कहा है कि कांग्रेस गलती नहीं दोहराएगी। राठौर का मानना है कि विधानसभा चुनावों के आगे बढ़ने की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान पंजाब में की गलती नहीं दोहराएगा। पंजाब में कांग्रेस को काफी नुकसान हुआ था। पंजाब में सत्तासीन कांग्रेस पार्टी को राज्य की 117 विधानसभा सीटों में से केवल 18 सीटों पर ही जीत मिल सकी थी, जबकि आप ने 92 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में BJP को झटका, इस बड़े नेता ने थामा AAP का झाड़ू

शिमला नगर निगम चुनाव जीतेगी कांग्रेस: राठौर

बीते दिनों सोनिया गांधी और हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के बीच बैठक हुई थी। राठौर ने पार्टी में बदलावों की खबरों को लेकर कहा, 'बीते तीन सालों में कांग्रेस ने जमीन पर काम किया है, जिसका परिणाम यह रहा कि पार्टी ने सभी चारों उपचुनाव जीते हैं। उन्होंने दावा किया कि जिस टीम ने सोलन और पालमपुर नगर निगम चुनाव और लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज की है, वह नहीं बदली जाएगी। कांग्रेस छोड़कर आप में जाने वालों पर उन्होंने कहा कि सभी लोग अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन इतना महत्वकांक्षी होना सही नहीं है।   

यह भी पढ़ेंः-दो नेताओं की गैर-मौजूदगी से 'आप' को दिख रहा मौका


पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने उठाए सवाल

उधर, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का मानना है कि कि हमें पार्टी में कुछ व्यापक बदलाव करने और आवश्यक सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने मौजूदा अध्यक्ष राठौर की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि, पार्टी के पदाधिकारी हैं, जो कभी भी पार्टी की विचारधारा और आत्मा से संबंधित नहीं थे। मुझे लगता है कि आलाकमान पार्टी के ढांचे में बदलाव लाने के तौर-तरीकों पर काम कर रहा है। यह बहुत जल्द ही पता चल जाएगा। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।