हिमाचल उपचुनावः मंडी लोकसभा सीट में हार के मार्जन से भी बढ़ गया नोटा

मंडी लोकसभा उपचुनाव में 12 हजार 661 लोगों ने किसी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान नहीं करके नोटा (Nota-None of the above) का बटन दबाया है।
 | 
election

धर्मशाला। हिमाचल में उपचुनाव (By-Election) के नतीजे घोषित हो चुके हैं। हिमाचल में सत्तासीन भाजपा (BJP) जहां चारों खाने चित हो गई है, वहीं कांग्रेस (Congress) ने उपचुनाव (By-Election) में बढ़त बनाते हुए एक लोकसभा सीट (Loksabh Seat) समेत विधानसभा की तीनों सीटों पर भी कब्जा जमा लिया है। मंडी लोकसभा सीट (Mandi Loksabha) क्षेत्र में नोटा की वोटिंग हार के मार्जन से भी बढ़ गई है। मंडी लोकसभा उपचुनाव में 12 हजार 661 लोगों ने नोटा (Nota-None of the above) का बटन दबाया है। यहां जीत का मार्जन 7490 मतों का है।

  

मंडी लोकसभा सीट में 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमें कांग्रेस की विजेता प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को 3,69,565 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल चंद ठाकुर के पक्ष में 3,62,070 मत पड़े। राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की अम्बिका श्याम को 3,617 मत, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के मुंशी राम ठाकुर को 1,262 मत, निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार को 1119 मत और सुभाष मोहन स्नेही को 1772 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस की प्रतिभा और भाजपा के खुशाल ठाकुर के अलावा अन्य उम्मीदवारों के पक्ष में कुल 7,770 मत पड़े, जबकि 12, 661 मत नोटा के पड़े।

उधर, फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया को 24,449 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 18,660, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के पंकज कुमार दर्शी को 375 तथा निर्दलीय प्रत्याशी डा. अशोक कुमार सोमल को 295 और डॉ. राजन सुशान्त को 12,927 वोट हासिल हुए। 389 मत यहां नोटा के पड़े। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के रोहित ठाकुर ने 29,955 और भाजपा की नीलम सरैइक को मात्र 2644 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी चेतन सिंह बरागटा को 23,662 और सुमन कदम को 170 मत प्राप्त हुए, जबकि 176 नोटा को पड़े। अर्की में कांग्रेस के संजय अवस्थी को 30,790 वोट मिले। भाजपा के रतन सिंह पाल को 27570 जबकि निर्दलीय जीत राम को 547 मत प्राप्त हुए। अर्की में 1626 मत नोटा के पक्ष में गए।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।