प्रतिभा सिंह बोलीं-मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जनमत होगा उप चुनाव

ननखड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि देश को भाजपा के कुशासन से मुक्त करना है और इसकी शुरुआत हिमाचल प्रदेश से ही शुरू होगी। 

 | 
कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश को भाजपा के कुशासन से मुक्त करना है और इसकी शुरुआत हिमाचल प्रदेश से ही शुरू होगी। 

 
मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह उप चुनाव मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जनमत होगा। उन्होंने कहा है कि आज जिस प्रकार से देश मे महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है, वह बहुत ही चिंता की बात है। देश को भाजपा के कुशासन से मुक्त करना है और इसकी शुरुआत हिमाचल प्रदेश से ही शुरू होगी। वह ननखड़ी में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहीं थी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज हमारे बीच आधुनिक हिमाचल के निर्माता वीरभद्र सिंह नहीं हैं। पहली बार उनके बगैर जबकि उन्हें हम से बिछुड़े हुए अभी तीन महीने ही हुए है उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं के आग्रह और हाई कमान के निर्देश पर इस चुनाव में उतरना पड़ा। 


प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस चुनाव में एक-एक वोट स्व. वीरभद्र सिंह के लिए जनता की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भले ही वीरभद्र सिंह प्रत्यक्ष रूप में अब हमारे बीच नही है पर उनके आर्दश, उनका आशीर्वाद हमेशा ही साथ रहेगा। उनका परिवार पहले की ही तरह आगे भी प्रदेश के लोगों की सेवा के लिये हमेशा समर्पित रहेगा। उन्होंने यह चुनाव बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जनता की आवाज पर लड़ा जा रहा है। आज देश में जिन सम्पतियों को कांग्रेस सरकारों ने अपने 70 साल के शासनकाल में बनाया था, उन्हें मोदी एक-एक करके बेचने में लगे हुए हैं। मोदी ने हर साल दी करोड़ लोगों को रोजगार देने का वायदा किया था, वह कोरा झूठ साबित हुआ।


प्रदेश सरकार के कामकाज की आलोचना करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि जो सड़के, स्वास्थ्य संस्थान, स्कूल वीरभद्र सिंह ने प्रदेश व इस क्षेत्र में खोले थे वह आज अपनी बदहाली के आंसू बहा रहें है। सड़कों के बुरे हाल है। जरूरी रखरखाव के अभाब में सड़कें गड्‌ढों में तबदील हो चुकी है। भाजपा ने प्रदेश में कोई भी विकास कार्य नही किया। आज प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों से लोग परेशान है और वह भी बदलाव चाहते है। उन्होंने कहा कि इसके बदलाव की शुरुआत मंडी से उनको दिए जाने वाले जनमत से होगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।