CM जयराम ठाकुर से PM मोदी हुए नाराज, कारण जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्णयों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाराज हो गए हैं। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार से नाराज बताए जा रहे हैं।
 | 
हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्णयों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाराज हो गए हैं। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार से नाराज बताए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने हिमाचल दिवस पर कई घोषणाएं ऐसी कीं थी जो लोगों को मुफ्त सुविधाएं देने का वादा करती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह हिमाचल में मुफ़्त बिजली, पानी और महिलाओं के लिए आधा बस किराया करने से नाराज हैं। 

हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्णयों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाराज हो गए हैं। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार से नाराज बताए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने हिमाचल दिवस पर कई घोषणाएं ऐसी कीं थी जो लोगों को मुफ्त सुविधाएं देने का वादा करती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह हिमाचल में मुफ़्त बिजली, पानी और महिलाओं के लिए आधा बस किराया करने से नाराज हैं। 

यह भी पढ़ेंः-चम्बा-होली मार्ग पर खड़ामुख के पास गिरी कार, मौके पर पहुंची पुलिस


भाजपा से जुड़े उच्चपदस्थ सूत्रों की मानें तो भाजपा हाईकमान से बिना चर्चा किए हैं जयराम सरकार ने हिमाचल प्रदेश में मुफ्त सेवाओं की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी बात की है और मुफ्त की सेवाओं पर नाराजगी जाहिर की है। कहा जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में मुफ्त सेवाएं देने का वादा करने से अन्य भाजपा शासित राज्यों पर भी दबाव बन रहा है। इससे देश की आर्थिकी के प्रभावित होने की आशंका है।

यह भी पढ़ेंः-जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से 'आप' में मची उथल-पुथल


सूत्र बताते हैं कि सत्तारूढ़ भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) को ज्यादा तरजीह दे रही है। कहा जा रहा है कि बीते एक सप्ताह के दौरान हिमाचल में भाजपा नेताओं के निशाने पर केवल आम आदमी पार्टी ही रही है। भाजपा नेता लगातार आप नेताओं पर राजनीतिक हमले कर रहे हैं। इससे अमित शाह भी नाराज हो गए हैं। कहा जा रहा है ऐसा करके भाजपा अपना विरोधी उस पार्टी को मान रही है, जिसने कुछ दिन पहले ही प्रदेश की सियासत में एंट्री की है, जबकि कांग्रेस भी हिमाचल में सक्रिय हो गई है।

यह भी पढ़ेंः-अनुराग ठाकुर का आप पर हमला, बोले- 'चौका' लगा दिया अब 'छक्के' की बारी...


18 राज्यों में भाजपा की सरकारें

आपको बता दें कि देश में इस वक्त 18 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। हिमाचल में मुफ्त बिजली, पानी और महिलाओं के लिए आधा किराया करने के बाद अन्य प्रदेशों पर भी दबाव पड़ रहा है। गुजरात में भी हिमाचल प्रदेश के साथ ही विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। जाहिर है कि अब गुजरात में भी हिमाचल की तर्ज पर मुफ्त सेवाओं के लिए दबाव पड़ सकता है। इसलिए भाजपा आलाकमान मुफ्त सेवाओं से खफा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः-दो नेताओं की गैर-मौजूदगी से 'आप' को दिख रहा मौका


जयराम ठाकुर ने की हैं ये घोषणाएं

हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों में महिलाओं को किराए में 50% छूट और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ करने की घोषणा की है, जबकि भाजपा नेता मुफ्त सेवाओं को लेकर अक्सर आम आदमी पार्टी को कोसते रह हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर मुफ्त सेवाओं को लेकर एक धड़ा सत्तारूढ़ भाजपा की खिल्ली उड़ा रहा है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।