अनुराग ठाकुर का आप पर हमला, बोले- 'चौका' लगा दिया अब 'छक्के' की बारी...

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्वास जताया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि साल की शुरुआत में चौका लगा दिया था और साल के अंत तक छक्का भी मार चुके होंगे।
 | 
उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा उत्साहित है। अब पार्टी की नजर इस साल के अंत में होने वाले हिमाचल प्रदेश और गुजरात इलेक्शन पर है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्वास जताया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि साल की शुरुआत में चौका लगा दिया था और साल के अंत तक छक्का भी मार चुके होंगे।

शिमला। उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा उत्साहित है। अब पार्टी की नजर इस साल के अंत में होने वाले हिमाचल प्रदेश और गुजरात इलेक्शन पर है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्वास जताया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि साल की शुरुआत में चौका लगा दिया था और साल के अंत तक छक्का भी मार चुके होंगे।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में AAP को बड़ा झटका, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने थामा BJP का दामन

उल्लेखनीय है कि शनिवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ अनुराग ठाकुर शिमला में थे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। Office of Mr. Anurag Thakur से ट्वीट किया गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आज शिमला में स्वागत कार्यक्रम ऐतिहासिक है। चार राज्यों में भाजपा की जीत से कार्यकर्ता उत्साहित हैं, अभी तो जीत का चौका लगा है.. इस साल छक्का लगने की बारी है।” 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल: AAP प्रदेश अध्यक्ष BJP में शामिल, सिसोदिया बोले- महिलाओं से करते थे गंदी बात

यह भी पढ़ेंः-फाइनेंस कंपनी के नाम पर 45 लाख की ठगी करने वाला दंपती और मास्टमाइंड गिरफ्तार

हिमाचल में भी खाता नहीं खोल पाएगी आप
वहीं शिमला में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी (आप) पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में भारी जीत दर्ज करने के बाद आप पहाड़ी राज्य में अपने आधार का विस्तार करने की कोशिश कर रही है ताकि दिल्ली के चुनावों में अपने हालिया प्रभुत्व को जोड़ा जा सके। ठाकुर ने कहा, "आप की यूपी में जमानत जब्त हुई थी और यहां हिमाचल प्रदेश में भी हार जाएगी।" 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।