कांगड़ा में नहीं रुकेंगे राजस्व कार्य, 145 नए पटवारी तैनात

जिला कांगड़ा में राजस्व कार्यों का तुरंत निपटारा हो जाएगा। राजस्व से जुड़े कार्यों के तुरंत निपटारे के लिए जिला कांगड़ा में 145 पटवारियों को तैनात किया गया है।
 | 
जिला कांगड़ा में राजस्व कार्यों का तुरंत निपटारा हो जाएगा। आम जतना के राजस्व से जुड़े कार्यों के तुरंत निपटारे के लिए जिला कांगड़ा में 145 पटवारियों को तैनात किया गया है।

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा (Kangra) में अब राजस्व संबंधी कार्य लंबे समय तक नहीं लटकेंगे। जिला कांगड़ा में राजस्व कार्यों का तुरंत निपटारा हो जाएगा। आम जतना के राजस्व से जुड़े कार्यों के तुरंत निपटारे के लिए जिला कांगड़ा में 145 पटवारियों को तैनात किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल (DC kangra Dr. Nipun Jindal) ने दी। उपायुक्त ने कहा कि जिला में राजस्व कार्यों के तुरंत निपटारे हेतु 145 पटवारियों के पद भरे गए हैं। 


उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल (DC kangra Dr. Nipun Jindal) ने कहा कि जिला में राजस्व सम्बन्धी अधिकारियों को जनता की समस्याओं के तुरंत निपटान के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि अधिकारी पटवार सर्किलों के निरीक्षण तथा फील्ड में जाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करें तथा भू-संबंधी लंबित मामलों को त्वरित निपटाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ें।


उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से राजस्व संबंधी रिकार्ड उपलब्ध करवाने में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना के तहत पात्र किसान परिवारों के आधारकार्ड के सत्यापन इत्यादि के कार्यों को समयबद्व पूरा किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि जिला के कई पटवार सर्किल लंबे समय से खाली चल रहे थे, जिससे आम लोगों के कार्य भी लंबे समय तक लटके रहते थे। लेकिन अब इससे राहत की उम्मीद है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।