कृषि कानून को लेकर उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

सीटू जिला कमेटी ने संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का समर्थन करते हुए गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। कृषि कानूनों को वापिस लेने की मांग सरकार से की गई।
 | 
.

हमीरपुर। सीटू जिला कमेटी ने संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का समर्थन करते हुए गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। कृषि कानूनों को वापिस लेने की मांग सरकार से की गई है। कृषि कानून वापस लेने संबंधी ज्ञापन उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा गया। सीटू के राष्ट्रीय सचिव कश्मीर सिंह ने कहा कि कृषि कानून लागू होने से किसानों की परेशानियां बढ़ेगी। खेती पर कंपनियों का स्वामित्व हो जाएगा। बाजार में अनाज की बनावटी कमी कर दी जाएगी जिस कारण जनता परेशान होगी।

अनाज मंडियों की व्यवस्था कमजोर होने से मजबूरी बस किसानों को औने पौने दामों में अपना अनाज कंपनियों को बेचना पड़ेगा। सीटू ने श्रम कानूनों में बदलाव को मजदूर विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों में बदलाव से मजदूरों से 8 घंटे की बजाय 12 घंटे काम लिया जाएगा। कारखानों में काम करने वाले मजदूरों की हालत बंधुआ मजदूरों जैसी हो जाएगी। सीटू ने सरकार से श्रम कानूनों को वापस लेने की मांग की है। सोमवार को गांधी चौक पर हुए प्रदर्शन में महिलाएं शामिल रही तथा श्रम कानूनों सहित किसान कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान सीटू जिला कमेटी के अध्यक्ष प्रताप राणा व सचिव जोगिंदर कुमार ने भी संबोधित किया।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।