चम्बा में ड्रैगन बोट रेस : 200 मीटर में कर्नाटक को स्वर्ण, जम्मू ने जीता रजत

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विजेताओं को सम्मानित किया। जयराम ठाकुर ने प्रदेश में पहली बार इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता चम्बा में करवाने पर उपायुक्त चम्बा की सराहना की।

 | 
जिला चम्बा में 15 नवंबर यानी सोमवार को ड्रैगन बोट रेस (Dragon Boat Race) प्रतियोगिता शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में देश के 18 राज्यों से लगभग 800 प्रतिभागी शामिल होंगे। 

चम्बा। जिला चम्बा के डलहौजी उपमंडल के तलेरू में चल रही राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेस (Dragon Boat Race) प्रतियोगिता में वीरवार को फाइनल मुकाबले हुए। ड्रैगन बोट (Dragon Boat Race) की 200 मीटर की रेस में कर्नाटक ने स्वर्ण पदक जीता। जम्मू-कश्मीर (Jammu-kashmir) ने रजत और मध्य प्रदेश ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसी वर्ग में 12 खिलाड़ियों वाली प्रतियोगिता में हरियाणा ने स्वर्ण पदक जीता। कर्नाटक ने रजत और महाराष्ट्र ने कांस्य जीता।


सीनियर महिला वर्ग की 22 खिलाड़ियों वाली 200 मीटर बोट रेस प्रतियोगिता में हरियाणा ने स्वर्ण पदक, चंडीगढ़ ने रजत और केरल ने कांस्य पद जीता। इसी वर्ग में 12 खिलाड़ियों वाली प्रतियोगिता में चंडीगढ़ ने स्वर्ण पदक, हरियाणा ने रजत और मध्य प्रदेश ने कांस्य पदक जीता। सीनियर मिक्सड में जम्मू-कश्मीर ने स्वर्ण पदक, हरियाणा ने रजत और महाराष्ट्र ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी वर्ग में 12 खिलाड़ियों वाली प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश ने स्वर्ण पदक, महाराष्ट्र ने रजत और जम्मू-कश्मीर ने कांस्य पदक जीता। 

यह भी पढ़ेंः-Dharamshala: कांगड़ा के विकास पर जिला परिषद की बैठक में मंथन, तैयार की कार्ययोजना

जूनियर पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर ने स्वर्ण, महाराष्ट्र ने रजत और हरियाणा ने कांस्य पदक जीता। जूनियर महिला वर्ग में हरियाणा ने स्वर्ण, महाराष्ट्र ने रजत और केरल ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर मिक्सड में हरियाणा ने स्वर्ण पदक, जम्मू-कश्मीर ने रजत और महाराष्ट्र ने कांस्य पदक पाया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Cm Jairam thakur) ने विजेताओं को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ेंः-22 नवम्बर को नूरपुर में होगा सैनिक सम्मेलन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में पहली बार इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता चम्बा में करवाने पर उपायुक्त चम्बा की सराहना की। उन्होंने कहा कि चम्बा विकास की दृष्टि से काफी पिछड़ा है। इसके विकास के लिए भाजपा सरकार पूरे प्रयास कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि चम्बा जिला में पर्यटन परिदृश्य को नए आयाम देने में ड्रैगन बोट रेस का आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ेंः-CM जयराम ठाकुर को सता रहा सत्ता जाने का डर! बोले-प्रदेश में दिग्गज भी लगातार दो बार नहीं जीते


चलो चम्बा अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में 19 राज्यों से लगभग 800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने चलो चम्बा अभियान की श्रृंखला में आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा, भटियात के विधायक बिक्रम जरयाल, भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर, चम्बा विस क्षेत्र के विधायक पवन नैयर, जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर मौजूद रहे।  

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।