CM जयराम ठाकुर को सता रहा सत्ता जाने का डर! बोले-प्रदेश में दिग्गज भी लगातार दो बार नहीं जीते

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने कहा कि हम अपनी ओर से और अच्छा प्रयास करेंगे। हम भाजपा को एक बार फिर से राज्य की सत्ता में वापस लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
 | 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने कहा कि हम अपनी ओर से और अच्छा प्रयास करेंगे। हम भाजपा को एक बार फिर से राज्य की सत्ता में वापस लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में तीन विधानसभा और लोकसभा की एक सीट पर उपचुनावों (Himachal Pradesh By Election) में भाजपा (BJP) को बड़ा झटका लगा है। इसके बाद से ही लगातार सत्ता परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही है। अब इसको लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने भी संकेत दिए हैं। जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने कहा है कि दिग्गज नेता भी दो बार सरकार नहीं बना पाए हैं। ऐसे में सीएम के बयान से चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

दरअसल प्रदेश में हाल में मंडी लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई में हुए उपचुनाव में सभी सीटें कांग्रेस के खाते में चली गईं। इसके साथ भाजपा ने उपचुनाव में सभी सीटें तो गंवाईं ही साथ ही पार्टी का वोट शेयर भी कम हुआ है। इसके बाद से पार्टी में हार पर मंथन जारी है। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी जल्दी ही सत्ता और संगठन में जरूरी बदलाव कर सकती है। 


हर पांच साल में बलदती है सरकार
हिमाचल प्रदेश में लगातार सत्ता परिवर्तन की परंपरा का जिक्र करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा है कि यह बात सही है कि 1985 के बाद से प्रदेश में हर 5 साल पर सरकार बदलती रही है। यहां तक कि जिन्हें बड़े नेता माना जाता था, वे भी लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं लौट पाए। जयराम ठाकुर ने कहा कि हम और अच्छा प्रयास करेंगे। हम भाजपा को एक बार फिर से राज्य की सत्ता में वापस लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सरकार और संगठन के स्तर पर पूरा प्रयास किया जाएगा। 

यह भी पढ़ेंः-Coronavirus Cases Today: देश में 24 घंटे में कोरोना के करीब 12 हजार केस दर्ज, 470 ने तोड़ा दम
अब कमियों पर किया जाएगा फोकस

जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव में अभी एक साल का वक्त है। और तब तक सरकार की ओर से उन चीजों पर फोकस किया जाएगा, जिन्हें लेकर चिंता जताई गई है। वहीं, 24 नवंबर को प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक भी होनी है। कोर ग्रुप की बैठक में अविनाश राय खन्ना एवं संजय टंडन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल होंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।