यात्रियों को लेकर ऊना पहुंची देश की चौथी सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 अक्तूबर को देश की चौथी सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। इस ट्रेन के माध्यम से दिल्ली से अंब-इंदौरा तक का 410 किमी का सफर महज 5 घंटे 25 मिनट में पूरा होगा।
 | 
हिमाचल प्रदेश के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। बुधवार को देश की चौथी सेमी हाई स्पीड़ वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों को लेकर ऊना के अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वंदे भारत के माध्यम से नई दिल्ली से बड़ी संख्या में यात्री ऊना और अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों लोग अंब में वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने के लिए भी पहुंचे थे।        नई दिल्ली से हिमाचल या फिर हिमाचल से दिल्ली जाने वाले यात्री अब सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन के सफर का आनंद उठा सकेंगे। 19 अक्तूबर से यह ट्रेन अंब-अंदौरा से दिल्ली के बीच नियमित तौर पर चलना शुरू हो गया। शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी 6 दिन यह ट्रेन चलेगी। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 13 अक्टूबर को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

ऊना। हिमाचल प्रदेश के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। बुधवार को देश की चौथी सेमी हाई स्पीड़ वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों को लेकर ऊना के अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वंदे भारत के माध्यम से नई दिल्ली से बड़ी संख्या में यात्री ऊना और अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों लोग अंब में वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने के लिए भी पहुंचे थे।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election: BJP ने जारी की 62 प्रत्याशियों की सूची, कई नए चेहरों को उतारा चुनावी दंगल में

नई दिल्ली से हिमाचल या फिर हिमाचल से दिल्ली जाने वाले यात्री अब सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन के सफर का आनंद उठा सकेंगे। 19 अक्तूबर से यह ट्रेन अंब-अंदौरा से दिल्ली के बीच नियमित तौर पर चलना शुरू हो गया। शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी 6 दिन यह ट्रेन चलेगी। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 13 अक्टूबर को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

यह भी पढ़ेंः-भरमौर के विधायक की कटी टिकट, BJP ने डॉ. जनक को उतारा चुनावी अखाड़े में


साढ़े पांच घंटे में पूरा होगा सफर

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अंब-इंदौरा से दिल्ली तक का 410 किमी का सफर 5 घंटे 25 मिनट में पूरा करेगी। ऊना, आनंदपुर साहिब, चंडीगढ़ और अंबाला कैंट में यह 2-2 मिनट के लिए रुकेगी। लोगों ने ट्रेन की बुकिंग करानी भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः-ब्रेकिंग न्यूज़ : हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 46 प्रत्याशियों की सूची, यहां देखे


ये है वंदे भारत एक्सप्रेस में किराया

अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के बीच खाने के साथ चेयरकार का सफर 1240 रुपये, बगैर खाने का किराया 955 रुपये, एग्जीक्यूटिव क्लास में विद फूड 2240 रुपये और विदाउट फूड 1890 रुपये है। अंब-अंदौरा से चंडीगढ़ विद फूड 780 और विदाउट फूट 555 रुपये है। अंब-अंदौरा से अंबाला कैंट चेयरकार का किराया विद फूड 855 रुपये और विदाउट फूड 635 रुपये रहेगा। एग्जीक्यूटिव क्लास में विद फूड 1490 और विदाउट फूड 1250 है। ऊना से नई दिल्ली चेयरकार के लिए किराया विद फूड 1195 और विदाउट फूड 910 रुपये निर्धारित किया गया है। नई दिल्ली से अंब अंदौरा वंदे भारत ट्रेन की संख्या 22447, वहीं अंब अंदौरा से नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन की संख्या 22448 है।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election : नगरोटा बगवां में कुका ने रोका था कांग्रेस की जीत का पंच, इस बार...

वंदे भारत एक्सप्रेस की टाइमिंग

ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 5:50 बजे निकलेगी और  सुबह 8 बजे अंबाला कैंट जंक्शन और सुबह 8:40 बजे चंडीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद यह आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन पर सुबह 10 बजे और ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन पर 10:34 बजे पहुंचेगी। अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर सुबह 11:05 बजे पहुंचेगी। दिल्ली के लिए वापस जाने के लिए ट्रेन अंब-अंदौरा से दोपहर 1 बजे निकलेगी और ऊना स्टेशन पर दोपहर 1.21 बजे पहुंचेगी। नंगल बांध रेलवे स्टेशन पर यह तकनीकी हॉल्ट लेगी और फिर वहां से दोपहर 2.08 बजे आंदनपुर साहिब रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। इसके बाद यह दोपहर 3.25 बजे चंडीगढ़ जंक्शन पर रुकेगी। वहां से छूटने के बाद शाम 4.13 बजे अंबाला कैंट और फिर शाम 6.25 बजे अंतिम स्टेशन दिल्ली पर जाकर रुकेगी।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election : पालमपुर विधानसभा में 40 साल से बुटेल फैमिली का दबदबा, क्या कायम रहेगा ?

वंदे भारत एक्सप्रेस की खासियत

इस ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे, एयर कंडीशनर कोच और घूमने वाली कुर्सियां हैं। कुर्सी को 180 डिग्री पर घुमाया जा सकता है। वंदे भारत एक्सप्रेस में जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे व वैक्यूम आधारित बायो शौचालय हैं। ट्रेन को कई हाईटेक तकनीक से लैस किया गया है। ट्रेन में सफर करने पर आपको बिल्कुल भी थकान नहीं होगी। सीटों को आरामदायक बनाने के साथ इसमें पावर बैकअप की भी व्यवस्था की गई है। यदि पावर फेल हो जाता है तो तीन घंटे तक ट्रेन में बिजली रहेगी। इसके अलावा ट्रेन सफर करने के लिहाज से बेहद सुरक्षित है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।