Himachal Election : नगरोटा बगवां में कुका ने रोका था कांग्रेस की जीत का पंच, इस बार...

Nagrota Vidhansabha Seat: नगरोटा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 15 है। इस विधानसभा सीट पर साल 2017 में BJP के अरुण कुमार को विधायक चुना गया था।
 | 
नगरोटा विधानसभा सीट पर साल 2017 में भाजपा के अरुण कुमार (Arun kumar) को विधायक चुना गया था। साल 2017 में इस सीट में कुल 49.79 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। भाजपा से अरुण कुमार (कुका) ने कड़े मुकाबले में कांग्रेस के जीएस बाली (GS Bali)  को 1,000 वोटों के अंतर से हराया था। बता दें, आम आदमी पार्टी ने नगरोटा सीट से उमाकांत डोगरा को टिकट दिया है। हालांकि इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस किसे उतारती है इनके नाम अभी सामने नहीं आए।

धर्मशाला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के तारीखों (Himachal Pradesh Vidhansabha Election 2022) को लेकर तस्वीरें साफ हो गई है। 12 नवंबर को हिमाचल में विधानसभा (Himachal Election) चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को तारीखों की घोषणा की थी, जबकि सोमवार को अधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। हिमाचल में कुल 68 विधानसभा क्षेत्र हैं। इन सभी क्षेत्रों में एक ही फेज में मतदान होंगे। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election 2022 : 23 और 24 अक्तूबर को छुट्टी, नहीं होंगे नामांकन-पत्र दाखिल

चुनाव आयोग की चोरी से मतदान की घोषणा के बाद चुनाव को लेकर हिमाचल में सियासी गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट चुके हैं। एक-दो दिन में पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट भी जारी कर देगीं। हालांकि चुनावी मैदान में उतरने के लिए सोमवार यानी 17 अक्तूबर से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, लेकिन पहले दिन कोई नामांकन पत्र नहीं भरा गया।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election: हिमाचल में 37 सालों में रिपीट नहीं हुई कोई सरकार, ये रहा है इतिहास

अगर हिमाचल प्रदेश के सियासी परिदृश्य की बात करें तो प्रदेश में अब तक कांग्रेस (Himachal Congress) और भाजपा (BJP Himachal) का ही अधिकतर कब्जा रहा है। एक बार भाजपा चुनाव में अपनी जीत दर्ज करती है तो दूसरी बार कांग्रेस के हाथ सत्ता आती है। पिछले 37 वर्षों से कोई भी सरकार रिपीट नहीं कर पाई है। मगर इस बार आम आदमी पार्टी (AAP Himachal) भी चुनावी मैदान में उतर गई है। ऐसे में इस बार समीकरण कुछ और भी बन सकते हैं। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election : पूर्व कांग्रेस MLA सुभाष मंगलेट ने खोला मोर्चा, बोले-राजीव शुक्ला की खैर नहीं

सत्ता की रास्ता कांगड़ा से गुजरता है

कहा जाता है कि हिमाचल प्रदेश की सत्ता रास्ता कांगड़ा जिला से होकर ही गुजरता है। यानी जिस पार्टी को कांगड़ा ने ज्यादा बहुमत दे दिया, उसी के हाथ में सत्ता की चाबी आने की संभावनाएं बढ़ जाती है। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कांगड़ा जिले की नगरोटा विधानसभा सीट सीट (Nagrota Vidhansabha Seat) के बारे में। नगरोटा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 15 है। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election: मिशन हिमाचल पर निकलीं प्रियंका गांधी, जानें क्या हैं कांग्रेस को चुनौतियां

2017 में कुका ने जीत का बिगुल फूंका

नगरोटा विधानसभा सीट पर साल 2017 में भाजपा के अरुण कुमार (Arun kumar) को विधायक चुना गया था। साल 2017 में इस सीट में कुल 49.79 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। भाजपा से अरुण कुमार (कुका) ने कड़े मुकाबले में कांग्रेस के जीएस बाली (GS Bali)  को 1,000 वोटों के अंतर से हराया था। बता दें, आम आदमी पार्टी ने नगरोटा सीट से उमाकांत डोगरा को टिकट दिया है। हालांकि इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस किसे उतारती है इनके नाम अभी सामने नहीं आए।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election : शाहपुर विधानसभा सीट पर 15 वर्षों से भाजपा का कब्जा, इस बार क्या होगा ?

1998 से लगातार बाली बने रहे विधायक

साल 2012 में इस सीट पर कांग्रेस को कब्जा था। इस सीट पर पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के मतदाताओं की संख्या काफी ज्यादा है। बात करें , कांग्रेस के विधायक जीएस बाली कि तो, वह यहां के प्रमुख नेता कहे जाते हैं। वह इस सीट से 1998 से लगातार चुनाव जीतते रहे, लेकिन 2017 में उनके ही शिष्य कह जाने वाले अरुण ने उन्हें मात दे दी। इस बार के विधानसभा चुनाव में जनता क्या निर्णय लेगी यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।