ब्रेकिंग न्यूज़ : हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 46 प्रत्याशियों की सूची, यहां देखे किस किस को मिला टिकट...

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने 46 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। मंगलवार देर शाम को पार्टी हाईकमान की ओर  प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बाकी बचे 22 प्रत्याशियों की सूची कल हो सकती हैं जारी।
 | 
Himachal youth Congress leader can mass resigne from party

शिमला ।  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने 46 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। मंगलवार देर शाम को पार्टी हाईकमान की ओर  प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।  उधर, कांग्रेस के बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल 20 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा 21 अक्तूबर को शुक्रवार सुबह 11 नामांकन दाखिल करेंगे। चिल्ड्रन पार्क सुजानपुर में नामांकन समारोह आयोजित किया जाएगा। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने भी नामांकन करने के लिए शुभ मुहूर्त निकाल लिया है। कौल सिंह ठाकुर 20 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

किसे कहां से मिला टिकट


चुराह विधानसभा सीट से यशवंत सिंह खन्ना, चंबा नीरज नैयर, डलहौजी आशा कुमारी, भटियात कुलदीप सिंह पठानिया, नूरपुर अजय महाजन, फतेहपुर भवानी सिंह पठानिया, जवाली प्रो. चंद्र कुमार, जसवां परागपुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया, ज्वालामुखी संजय रत्न, नगरोटा रघुवीर सिंह बाली, शाहपुर केवल सिंह पठानिया, धर्मशाला सुधीर शर्मा, पालमपुर आशीष बुटेल, बैजनाथ किशोरी लाल, लाहौल-स्पीति रवि ठाकुर, कुल्लू सुंदर ठाकुर, बंजार खिमी राम, सुंदरनगर सोहन लाल ठाकुर, सराज चेतराम ठाकुर, द्रंग कौल सिंह ठाकुर, मंडी चंपा ठाकुर, बल्ह प्रकाश चौधरी, भोरंज सुरेश कुमार, सुजानपुर राजेंद्र राणा, बड़सर इंद्र दत्त लखनपाल, हरोली मुकेश अग्निहोत्री, ऊना सतपाल रायजादा, झंडूता विवेक कुमार, घुमारवीं राजेश धर्माणी, श्री नयनादेवी जी राम लाल ठाकुर, अर्की संजय अवस्थी, दून राजकुमार चौधरी, सोलन कर्नल(सेवानिवृत) धनीराम शांडिल, कसौली विनोद सुल्तानपुरी, पच्छाद दयाल प्यारी, नाहन अजय सोलंकी, श्री रेणुका जी  विनय कुमार, शिलाई हर्षवद्धन चौहान, चौपाल रजनीश किमटा, ठियोग कुलदीप सिंह राठौर, कसुम्पटी अनिरूद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण विक्रमादित्य सिंह, जुब्बल कोटखाई रोहित ठाकुर, रामपुर नंद लाल और रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा को पार्टी ने टिकट दिया है। 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की अधिूसचना जारी होने के साथ ही प्रत्याशी 25 अक्तूबर तक नामांकन पत्र भरे सकेंगे।  हालांकि, पहले दिन सोमवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा। मंगलवार को कांगड़ा जिला से दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। फतेहपुर से डॉ. अशोक कुमार सोमल ने बतौर आजाद उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल किया है। ज्वाली से अरुण कुमार ने हिमाचल जन क्रांति पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

माना जा रहा है कि 21 अक्तूबर को अधिकांश प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र भरने की तैयारी में हैं। कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, माकपा ने अपने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। नामांकनों की छंटनी 27 अक्तूबर को होगी। 23 और 24 अक्तूबर को अवकाश के कारण नामांकन नहीं भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 29 अक्तूबर रहेगी। मतदान की तारीख 12 नवंबर है, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया 10 दिसंबर को पूरी होग

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।