Himachal Election: BJP ने जारी की 62 प्रत्याशियों की सूची, डॉ. जनक से समेत कई नए चेहरे

Himachal Pradesh Assembly Elections: नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय बोर्ड की मैराथन बैठक  के बाद भाजपा ने 62 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

 | 
BJP Photo

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 62 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सराज से और अनिल शर्मा मंडी से मैदान में उतरेंगे। सतपाल सिंह सत्ती ऊना से चुनाव लड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव होने हैं। जिला चम्बा की सदर सीट और भरमौर में नए चेहरों को मैदान में उतारा है।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय बोर्ड की मैराथन बैठक मंगलवार देर रात तक चली थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे। मोदी-शाह ने एक-एक सीट पर मंत्रणा की। भाजपा ने बुधवार सुबह 62 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। 

इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सर्वानंद सोनोवाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई प्रादेशिक नेता मौजूद हुए। इस बैठक में प्रदेश चुनाव समिति की ही दो चरणों में हुई बैठकों पर मंथन किया गया।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election : पालमपुर विधानसभा में 40 साल से बुटेल फैमिली का दबदबा, क्या कायम रहेगा ?

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election : नगरोटा बगवां में कुका ने रोका था कांग्रेस की जीत का पंच, इस बार...

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election : शाहपुर विधानसभा सीट पर 15 वर्षों से भाजपा का कब्जा, इस बार क्या होगा ?

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार।
क्र. सं. विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार
1 सराज जयराम ठाकुर
2 चुराह (अजा) हंस राज
3 भरमौर (अजजा) डॉ. जनक राज
4 चम्बा इंदिरा कपूर
5 डलहौजी डी.एस. ठाकुर
6 भटियात बिक्रम जरियाल
7 नूरपुर रणवीर सिंह (निक्का)
8 इन्दौरा (अजा) रीता धीमान
9 फतेहपुर राकेश पठानिया
10 ज्वाली संजय गुलेरिया
11 जसवां-प्रागपुर बिक्रम ठाकुर
12 जयसिंहपुर (अजा) रविंदर धीमान
13 सुलह विपिन सिंह परमार
14 नगरोटा अरुण कुमार मेहरा (कूका)
15 कांगड़ा पवन काजल
16 शाहपुर सरवीण चौधरी
17 धर्मशाला राकेश चौधरी
18 पालमपुर त्रिलोक कपूर
19 बैजनाथ (अजा) मुल्खराज प्रेमी
20 लाहौल और स्पिति (अजजा) डॉ. रामलाल मारकण्डेय
21 मनाली गोविंद सिंह ठाकुर
22 बंजार सुरेंद्र शौरी
23 आनी(अजा) लोकेन्द्र कुमार
24 करसोग (अजा) दीपराज कपूर (बन्थल)
25 सुंदरनगर राकेश जम्वाल
26 नाचन (अजा) विनोद कुमार
27 द्रंग पूरन चंद ठाकुर
28 जोगिन्द्रनगर प्रकाश राणा
29 धर्मपुर रजत ठाकुर
30 मण्डी अनिल शर्मा
31 बल्ह (अजा) इंद्र सिंह गाँधी
32 सरकाघाट     दलीप ठाकुर
33 भोरंज (अजा) डॉ. अनिल धीमान
34 सुजानपुर कैप्टेन (रि.) रणजीत सिंह
35 हमीरपुर नरेंद्र ठाकुर
36 नादौन विजय अग्निहोत्री
37 चिन्तपूर्णी (अजा) बलबीर सिंह चौधरी
38 गगरेट राजेश ठाकुर
39 ऊना सतपाल सिंह सत्ती
40 कुटलैहड वीरेंद्र कंवर
41 झंडूता (अजा) जे.आर. कटवाल (सेवानिवृत्त आईएएस)
42 घुमारवीं राजेंद्र गर्ग
43 बिलासपुर त्रिलोक जम्वाल
44 श्रीनैना देवीजी रणधीर शर्मा
45 अर्की गोविन्द राम शर्मा
46 नालागढ़ लखविन्द्र राणा
47 दून परमजीत सिंह (पम्मी)
48 सोलन (अजा) डॉ. राजेश कश्यप
49 कसौली (अजा) डॉ. राजीव सैजल
50 पच्छाद (अजा) रीना कश्यप
51 नाहन डॉ. राजीव बिंदल
52 श्री रेणुकाजी (अजा) नारायण सिंह
53 पांवटा साहिब सुखराम चौधरी
54 शिलाई बलदेव तोमर
55 चौपाल बलबीर वर्मा
56 ठियोग अजय श्याम
57 कसुम्पटी सुरेश भारद्वाज
58 शिमला संजय सूद
59 शिमला ग्रामीण रवि मेहता
60 जुब्बल-कोटखाई चेतन बरागटा
61 रोहड़ू (अजा) शशि बाला
62 किन्नौर (अजजा) सूरत नेगी

 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।