हिमाचल में 'आप' को मिला चुना हुआ प्रतिनिधि, कांग्रेस जिला परिषद ने दिया इस्तीफा

ऊना जिला के विधानसभा क्षेत्र गगरेट से एकमात्र कांग्रेस समर्थित जिला परिषद सदस्य रजनी चौधरी ने आम आदमी पार्टी में जाने का ऐलान कर दिया है।
 | 
राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक कर हिमाचल लौटे कांग्रेस नेताओं को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से चुनाव लड़कर जिला परिषद सदस्य चुनी गईं नेत्री ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब चुनाव के बाद लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आम आदमी पार्टी में पलायन जारी है। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर और ऊना युवा कांग्रेस के महासचिव ईशान ओहरी समेत 23 लोग कांग्रेस से त्यागपत्र देकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम चुके हैं। अब ऊना जिला के विधानसभा क्षेत्र गगरेट से एकमात्र कांग्रेस समर्थित जिला परिषद सदस्य रजनी चौधरी ने आम आदमी पार्टी में जाने का ऐलान कर दिया है।

ऊना। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक कर हिमाचल लौटे कांग्रेस नेताओं को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से चुनाव लड़कर जिला परिषद सदस्य चुनी गईं नेत्री ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब चुनाव के बाद लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आम आदमी पार्टी में पलायन जारी है। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर और ऊना युवा कांग्रेस के महासचिव ईशान ओहरी समेत 23 लोग कांग्रेस से त्यागपत्र देकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम चुके हैं। अब ऊना जिला के विधानसभा क्षेत्र गगरेट से एकमात्र कांग्रेस समर्थित जिला परिषद सदस्य रजनी चौधरी ने आम आदमी पार्टी में जाने का ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः-सोनिया से मिलकर बोले कांग्रेस के नेता, 'हिमाचल में AAP अभी पैदा नहीं हुई है, टक्कर भाजपा से'

यह भी पढ़ेंः-पंजाब में अब 'आप' की सरकार, क्या बदलेगा हिमाचल का सियासी परिदृश्य

बुधवार को रजनी चौधरी शिमला में आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेंगी। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार रजनी चौधरी ने कहा कि बेहद विपरीत स्थितियों में कांग्रेस के लिए संघर्ष किया। लंबे संघर्ष और लोगों के संपर्क साध कर जिला परिषद सीट जीतकर स्थानीय नेता और पार्टी की झोली में डाली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन तो पार्टी के नेताों ने बेहद अच्छा व्यवहार किया, लेकिन उसके बाद से लगातार स्थानीय नेता हर कार्यक्रम में इग्‍नोर करते रहे। रजनी चौधरी ने बताया कांग्रेस मात्र चंद चाटुकारों की पार्टी बनकर रह गई है, यहां कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं होती है।

यह भी पढ़ेंः-झटका: युकां प्रदेशाध्यक्ष ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, 23 नेता ने थामा 'आप' का झाड़ू

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में सीएम के गढ़ में रोड शो करेगी आप, जानें मंडी पर फोकस की वजह

उन्होंने आरोप लगाया कि चंद चाटुकारों ने इंटरनेट मीडिया पर फेक आईडी बनाकर बेहद असभ्य भाषा में उनके खिलाफ षड्यंत्र रचे, जबकि वह एक साधारण कार्यकर्ता थीं। उन्‍होंने कभी पार्टी विरोधी कार्य नहीं किया। कांग्रेस में सिर्फ वही कार्यकर्ता कामयाब है, जिसे चमचागिरी करनी आती है या फिर अपने नेता की झूठी खुशामद। उन्‍होंने कहा पार्टी छोड़ने का दुख है, कुछ सीनियर नेताओं ने रोकने के लिए फोन भी किए। बहुत सहन किया, मगर अब कांग्रेस से नाता तोड़ रही हूं। आम आदमी पार्टी अब हिमाचल का भविष्य है, और अब आगे का सफर आम आदमी पार्टी के साथ होगा। रजनी चौधरी विधानसभा गगरेट के वार्ड अम्बोटा से जिला परिषद सदस्य हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।