Himachal Election : शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी, इस दिन आएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव (Congress General Secretary) प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) शनिवार सुबह शिमला के छराबड़ा स्थित अपने घर पहुंचीं।
 | 
मिशन हिमाचल पर निकलीं प्रियंका गांधी, जानें क्या हैं कांग्रेस को चुनौतियां Priyanka Gandhi Mission Himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव (Congress General Secretary)  प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) शनिवार सुबह शिमला के छराबड़ा स्थित अपने घर पहुंचीं। 31 अक्तूबर को कुल्लू में रोड शो और मंडी में जनसभा के लिए प्रियंका गांधी शिमला से ही जाएंगी। बीते दिनों भी प्रियंका गांधी और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी राजधानी शिमला के समीप छराबड़ा आईं थीं।

यह भी पढ़ेंः-BJP प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर के पक्ष में महेश्वर सिंह ने वापस लिया नामांकन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress National President Mallikarjun Kharge) छह नवंबर के बाद हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में चुनाव प्रचार (Election Campaign) के लिए आएंगे। पार्टी नेताओं ने खड़गे की प्रदेश में तीन से चार जगह जनसभाएं करने की योजना तैयार की है। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election 2022: ये हैं हिमाचल के सबसे अमीर उम्मीदवार, संपत्ति जान चौंक जाएंगे आप

हिमाचल की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने बूथ स्तर को मजबूत करना शुरू कर दिया है। सभी बूथों तक बड़े नेताओं ने न पहुंचने की स्थिति में पार्टी ने बूथ स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संपर्क साधने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला से जीतेगा बूथ जीतेगा हिमाचल अभियान शुरू किया। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election : चौपाल से BJP के बलवीर वर्मा हैं हिमाचल में सबसे अमीर उम्मीदवार

पहले दिन जिला मंडी के द्रंग विधानसभा क्षेत्र में 873 बूथ कमेटी सदस्यों से राजीव शुक्ला ने संवाद कर जीत का मंत्र दिया। शुक्ला ने हर बूथ पर पांच महिला और 10 यूथ जोड़ने का संकल्प दिया। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के इस अभियान का उद्देश्य बूथ के लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संपर्क साधना है।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल के तेजतर्रार नेता “राकेश पठानिया” के खिलाफ पोस्टरबाजी में गंभीर आरोप

पार्टी इस बार नई टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल बूथ कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए कर रही है। कांग्रेस पार्टी एक डिजिटल एप के माध्यम से सभी मतदाताओं तक पहुंच रही है। बूथ कर्मियों को ब्लूटूथ प्रिंटर भी दिया जा रहा है, जिसके माध्यम से मतदाता पर्ची तुरंत ही मतदाता को दी जा सकती है। घर-घर जाने के अलावा डिजिटल माध्यम से भी वोटर पर्ची पहुंचाई जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल की ईशानी का देश में कोई नहीं सानी, फतह की छठी सबसे ऊंची चोटी 'माउंट चो ओयू'

उन्होंने कहा कि हिमाचल में परिवर्तन की लहर है। बेरोजगारी और महंगाई से तंग जनता कांग्रेस को उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। भाजपा सरकार ने लोगों के साथ वादाखिलाफी की है। लोगों को पांच साल तक गुमराह किया गया, जिसके चलते प्रदेश की जनता का भाजपा से मोहभंग हो गया है। इस चुनाव में भाजपा डबल डिजिट भी नहीं पार कर पाएगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।