दिल्ली पहुंचे सीएम जयराम, सरकार और संगठन में बदलाव की अटकलें तेज

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी से शिष्टाचार भेंट की और राज्य के जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। 
 | 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से शिष्टाचार भेंट की एवं हिमाचल के जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित होते ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली पहुंच गए हैं। जयराम ठाकुर दो दिन तक दिल्ली में रहेंगे। शुक्रवार को जयराम ठाकुर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की है। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन से शिष्टाचार भेंट की एवं हिमाचल के जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री को हिमाचल के लिए हरसंभव मदद करने का विश्वास दिलाया है।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल की राजनीति में होगा बड़ा बदलाव, BJP-RSS ने बदली रणनीति


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली दौरान के दौरान जयराम ठाकुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और आलाकमान से हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक हालात पर मंथन करेंगे। पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद जयराम ठाकुर का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के आधार पर हिमाचल में सरकार व संगठन में राजनीतिक बदलाव होगा। संभावना है कि गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा होगी। 

यह भी पढ़ेंः-कांगड़ा: शादी के तीन माह बाद पैदा हुई बच्ची, कर दी जमीन में दफन


मुख्यमंत्री के दौरे से दो मंत्रियों की छुट्टी की अटकलें
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दिल्ली पहुंचते ही हिमाचल सरकार के दो मंत्रियों की छुट्टी तय मानी जा रही है। मुख्यमंत्री स्वयं भी मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर संकेत दे चुके हैं। मंत्रियों को बाहर करने के पीछे उनके विभागों में परफारमेंस सबसे बड़ा फैक्टर माना जा रहा। वहीं इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा मिशन रिपीट को लेकर उत्साहित है। तर्क दिया जा रहा है कि प्रदेश के लोगों ने चार उपचुनाव में सरकार के खिलाफ गुस्सा निकाल लिया है। अब आम चुनाव में भाजपा की जीत की संभावनाएं अधिक नजर आ रही हैं, क्योंकि नाराज कार्यकर्ता संगठन के साथ मजबूती के साथ जुड़ गए हैं।

यह भी पढ़ेंः-पंजाब के बाद 'आप' की नजर हिमाचल पर, जयराम बोले-सरकारें रीपीट करती हैं और करेंगे

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।